Create your Account
Raipur City News : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एनसीबी कार्यालय का किया उद्घाटन, नशा मुक्त भारत का संकल्प मजबूत...
- Rohit banchhor
- 25 Aug, 2024
अमित शाह ने कहा, नारकोटिक्स सिर्फ भारत की नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय समस्या है।
Raipur City News : रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नया रायपुर में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने नशा मुक्त भारत के संकल्प को समृद्ध, सुरक्षित, और वैभवशाली भारत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
Raipur City News : अमित शाह ने कहा, नारकोटिक्स सिर्फ भारत की नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय समस्या है। भारत में सबसे ज्यादा जागरूकता की जरूरत है। यदि हम शिद्दत और रणनीति के साथ इस लड़ाई को लड़ें, तो हम इसे जीत सकते हैं। उन्होंने नारकोटिक्स के अवैध व्यापार को राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़ा और कहा कि इसका उपयोग टेररिज्म, नक्सलिज्म और भारत के अर्थतंत्र को कमजोर करने में होता है।
Raipur City News : एनसीबी कार्यालय की भूमिका और महत्व- अमित शाह ने बताया कि नया एनसीबी कार्यालय 5000 वर्ग फुट में फैला हुआ है और नारकोटिक्स कंट्रोल के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। उन्होंने राज्य सरकार को भूमि और सुविधाओं के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि यह कार्यालय छत्तीसगढ़ और पूरे अंचल में नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
Raipur City News : ड्रग ट्रैफिकिंग का बदलता ट्रेंड- गृह मंत्री ने कहा कि ड्रग ट्रैफिकिंग का ट्रेंड बदल रहा है, जहां ड्रग तस्कर नेचुरल ड्रग्स से सिंथेटिक ड्रग्स की ओर बढ़ रहे हैं। छत्तीसगढ़ में सेडेटिव के उपयोग का प्रतिशत 1.45 है, जो राष्ट्रीय औसत से अधिक है, और गांजा के नशे का उपयोग 4.98 प्रतिशत है, जो राष्ट्रीय औसत 2.83 से काफी अधिक है।
Raipur City News : अमित शाह ने नारकोटिक्स कंट्रोल के प्रयासों के आंकड़े भी साझा किए। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार बनने के बाद एनसीबी की परफॉर्मेंस में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। 2004 से 2014 तक 1250 केस रजिस्टर्ड हुए थे, जबकि अब 4150 केस रजिस्टर्ड हो चुके हैं। अरेस्टिंग की संख्या 1360 से बढ़कर 6300 हो गई है और पकड़े गए नारकोटिक्स की मात्रा 1.52 लाख किलो से बढ़कर 5.43 लाख किलो हो गई है।
Raipur City News : अमित शाह ने इस अवसर पर सभी को आग्रह किया कि वे ड्रग के नेटवर्क को पूरी तरह से ध्वस्त करने के लिए वैज्ञानिक तरीके अपनाएं और ड्रग्स के व्यापार और उपयोग को रोकने के लिए कड़ी मेहनत करें। उन्होंने कहा कि देश के हर राज्य में एनसीबी कार्यालय खोले जाएंगे और राज्य सरकारों के सहयोग से ड्रग के दूषण को नियंत्रित करने के प्रयास जारी रहेंगे।
Related Posts
More News:
- 1. Monsoon Session of Parliament: 20 जुलाई से शुरू हो सकता है संसद का मॉनसून सत्र, कई अहम बिलों पर होगी चर्चा, PM-CM की कुर्सी छीनने वाला बिल भी हो सकता है पेश
- 2. MP News : 70 सांदीपनि विद्यालयों का होगा लोकार्पण : CM डॉ. मोहन बोले- उत्सव की तरह मनेगा कार्यक्रम, हर छात्र की हो सहभागिता
- 3. UP News : इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर लाखों की साइबर ठगी का खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार
- 4. Bengaluru Stone Quarry Collapse: बेंगलुरु में पत्थर खदान में बड़ा हादसा, 100 फीट ऊपर से गिरे विशाल चट्टान, 9 मजदूरों की मौके पर मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

