Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : विचाराधीन कैदी की मौत, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

स्थिति गंभीर होने पर उसे रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।

Raipur City News : विचाराधीन कैदी की मौत, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
X

Raipur City News : रायपुर। केंद्रीय जेल रायपुर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां हत्या के मामले में धारा 302 के तहत विचाराधीन एक कैदी की देर रात मौत हो गई। कैदी पिछले तीन महीनों से बीमार चल रहा था और उसका इलाज जेल के अस्पताल में चल रहा था। स्थिति गंभीर होने पर उसे रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।

Raipur City News : जेल सूत्रों के अनुसार, मृतक कैदी को पिछले तीन महीनों से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं थीं। उसे जेल के अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया जा रहा था, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। सोमवार को उसकी हालत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद जेल प्रशासन ने उसे तुरंत अंबेडकर अस्पताल ले जाने का फैसला किया।

Raipur City News : अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कैदी के चेहरे और शरीर का रंग असामान्य रूप से काला पड़ गया था, जिसके कारणों की जांच की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire