Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
Raipur City News : इंस्टाग्राम पर चाकू के साथ फोटो अपलोड कर दहशत फैलाने वाले दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने 4 चाकू किए जब्त
दोनों आरोपियों पर लगातार चाकू लेकर घूमने और किसी संभावित अपराध को अंजाम देने का संदेह जताया जा रहा था।

Raipur City News : रायपुर। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर चाकू के साथ फोटो और वीडियो अपलोड कर दहशत फैलाने का प्रयास कर रहे दो युवकों को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी दुर्गेश विश्वास और योगेश साहू, दोनों 19 वर्षीय युवक, मंदिर हसौद क्षेत्र के रहने वाले हैं। दोनों आरोपियों पर लगातार चाकू लेकर घूमने और किसी संभावित अपराध को अंजाम देने का संदेह जताया जा रहा था।
Raipur City News : मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस को इन युवकों के इंस्टाग्राम अकाउंट पर चाकू के साथ फोटो और वीडियो अपलोड करने की जानकारी मिली। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी मंदिर हसौद ने टीम बनाकर आरोपियों की पहचान करने का निर्देश दिया। पहचान के बाद पता चला कि आरोपी दुर्गेश विश्वास ग्राम सिवनी का निवासी है और योगेश साहू ग्राम टेकरी का निवासी है।
Raipur City News : पुलिस ने प्रोफाइल पर रखी नजर-
पुलिस टीम ने आरोपियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी और उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखी। टीम को सूचना मिली कि दोनों युवक सार्वजनिक स्थानों पर चाकू लेकर घूमते हैं, जिससे किसी भी आपराधिक घटना की संभावना थी।
Raipur City News : गिरफ्तारी और चाकू बरामद-
महत्वपूर्ण जानकारी मिलने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से 4 चाकू बरामद किए। दोनों युवकों के खिलाफ मंदिर हसौद थाना में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


