Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : नहाने के दौरान दो दोस्त खारून नदी में डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी...

अपने दोस्त को बचाने की कोशिश में दूसरा युवक भी गहरे पानी में चला गया, जिसके बाद दोनों नदी की तेज धारा में डूब गए।

Raipur City News : नहाने के दौरान दो दोस्त खारून नदी में डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी...
X

Raipur City News : रायपुर। जिले के मुजगहन थाना क्षेत्र के काठाडीह सात पाखर डैम में पिकनिक मनाने गए दो युवक नहाने के दौरान खारून नदी में डूब गए। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने एक युवक अर्जुन यादव का शव सोमवार सुबह बरामद कर लिया गया, जबकि दूसरे युवक भूपेश भूडे की तलाश जा रही है।

Raipur City News : बता दें कि नवा रायपुर निवासी अर्जुन यादव और जोरा निवासी भूपेश भूडे अपने दोस्तों के साथ रविवार को खारुन नदी के किनारे पिकनिक मनाने और नहाने के लिए पत्रकारिता कॉलेज के पास एनीकेट पहुंचे थे। नहाने के दौरान अचानक एक युवक का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबने लगा। अपने दोस्त को बचाने की कोशिश में दूसरा युवक भी गहरे पानी में चला गया, जिसके बाद दोनों नदी की तेज धारा में डूब गए।

Raipur City News : हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ रायपुर को सूचित किया गया। एसडीआरएफ ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया, जो रातभर जारी रहा। सोमवार सुबह टीम को सफलता मिली और अर्जुन यादव का शव बरामद कर लिया गया। शव को नदी से निकालकर स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया। हालांकि, भूपेश भूडे का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है, और एसडीआरएफ की टीम उसकी तलाश में जुटी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire