Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : तालाब में नहाने गए दो सगे भाईयों की डूबने से हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी...

नहाने के दौरान अचानक दोनों भाई गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

Raipur City News : तालाब में नहाने गए दो सगे भाईयों की डूबने से हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी...
X
Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जहां दो सगे भाइयों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इस हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों के शव को तालाब से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में जुट गई है।



Raipur City News : बता दें कि गोंदवारा निवासी रचित दुबे 13 वर्ष अपने भाई हर्षित दुबे 11 वर्ष के साथ शीतला तालाब में नहाने गए थे। नहाने के दौरान अचानक दोनों भाई गहरे पानी में चले गए और डूब गए। जिससे दोनों की मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलने पर खमतराई पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं एक साथ दो भाइयों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire