Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : सोने-चांदी के जेवर चोरी करने वाली महिला सहित दो गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद...

चोरी की इस घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह ने स्थानीय पुलिस को अज्ञात आरोपियों की तलाश के लिए निर्देशित किया।

Raipur City News : सोने-चांदी के जेवर चोरी करने वाली महिला सहित दो गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद...
X
Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के माना थाना पुलिस ने लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने वाले आदतन चोर ऋतेश नेताम और एक महिला आरोपी ज्योती सोनी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई चोरी की प्राथमिकी दर्ज होने के सिर्फ तीन दिन के भीतर की गई।


Raipur City News : बता दें कि राजेन्द्र विश्वकर्मा ने 24 सितंबर 2024 को थाना माना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शारदा विहार कॉलोनी में रहते हैं। उन्होंने उसी दिन शाम को अपने निवास को ताला लगाकर मध्यप्रदेश जाने की तैयारी की। 25 सितंबर को उनके पड़ोसी ने उन्हें फोन करके बताया कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। जब वे 26 सितंबर को घर लौटे, तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ था और आलमारी का ताला भी तोड़ा गया था, जिसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात और नगद राशि चोरी हो चुकी थी।


Raipur City News : चोरी की इस घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह ने स्थानीय पुलिस को अज्ञात आरोपियों की तलाश के लिए निर्देशित किया। पुलिस ने प्रार्थी, पड़ोसी और आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इसी दौरान, ऋतेश नेताम की पहचान हुई, जो पहले भी चोरी के मामलों में शामिल रहा है।


Raipur City News : पूछताछ के दौरान ऋतेश नेताम 20 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड कचना ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों समीर सोनी और सागर जोगी के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। उसने यह भी बताया कि चोरी के सोने-चांदी के जेवरात ज्योती सोनी के पास रखे गए थे। पुलिस ने ज्योती सोनी 25 वर्ष निवासी श्यामनगर तेलीबांधा को भी गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 17 तोला सोना और 1 किलो 14 ग्राम चांदी जप्त की गई, जिसकी कुल कीमत लगभग 15,50,000 रुपये है। वहीं पुलिस इस मामले में दो अन्य आरोपी, समीर सोनी और सागर जोगी, अभी भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस सभी संभावित प्रयास कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire