Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : 54 लाख की लग्जरी कार चोरी करने वाले दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे...

इस मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

Raipur City News : 54 लाख की लग्जरी कार चोरी करने वाले दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे...
X

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर में एक और चोरी की वारदात सामने आई है, जहां वीआईपी रोड स्थित शगुन फार्म से एक महंगी लग्जरी कार चोरी हो गई। आरोपी टिकरापारा के दो युवक हैं, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी की कार बरामद की है। बता दें कि आशीष जैन, जो एक कंपनी मैग्नेटो माल में कार्यरत हैं, ने 29 नवम्बर 2024 को एक नई टोयोटा कैमरी कार खरीदी थी। इसके बाद 30 नवम्बर की रात को वह अपनी कार लेकर शगुन फार्म बर्थ-डे पार्टी में गए थे। वैलेट पार्किंग को अपनी कार की चाबी सौंपने के बाद जब उन्होंने पार्टी से बाहर आकर अपनी कार लेने की कोशिश की, तो पाया कि उनकी कार पार्किंग में नहीं थी। कार चोरी हो चुकी थी।

Raipur City News : इसके बाद आशीष जैन ने थाना तेलीबांधा में शिकायत दर्ज कराई, और पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। घटना के बाद, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने शगुन फार्म के वैलेट पार्किंग कर्मचारियों से पूछताछ की और घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके बाद टिकरापारा रायपुर निवासी अब्दुल शहबाज 25 वर्ष और आकाश कुमार गुप्ता 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

Raipur City News : आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने एक अन्य साथी के साथ मिलकर यह चोरी की वारदात अंजाम दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी की टोयोटा कैमरी कार, जिसकी कीमत लगभग 54 लाख रुपये बताई जा रही है, बरामद की। बताया जाता है कि गिरफ्तार आरोपियों में से अब्दुल शहबाज पहले भी नारकोटिक एक्ट और मारपीट के मामलों में जेल जा चुका है। वहीं, आकाश कुमार गुप्ता का भी अपराधिक रिकार्ड है। इस मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire