Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur City News : प्रेम प्रसंग का दुखद अंत, प्रेमी-प्रेमिका ने खाया जहर, महिला की मौत

इस घटना में महिला की मौत हो गई, जबकि पुरुष की हालत गंभीर बनी हुई है।

Raipur City News : प्रेम प्रसंग का दुखद अंत, प्रेमी-प्रेमिका ने खाया जहर, महिला की मौत
X

Raipur City News : रायपुर। क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस घटना में महिला की मौत हो गई, जबकि पुरुष की हालत गंभीर बनी हुई है।

मृतिका की पहचान शारदा भारती 38 वर्ष के रूप में हुई है, वहीं घायल व्यक्ति का नाम शिव कुमार कुर्रे 45 वर्ष बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक दोनों शादीशुदा थे और लंबे समय से उनके बीच प्रेम संबंध चल रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों के रिश्ते की जानकारी परिवार और आसपास के लोगों को लगने के बाद तनाव की स्थिति बन गई थी।

इसी के चलते दोनों ने आत्मघाती कदम उठाने का फैसला किया। शुक्रवार दोपहर दोनों अभनपुर थाना क्षेत्र के एक तालाब किनारे पहुंचे, जहां उन्होंने जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया। घटना के कुछ समय बाद शारदा भारती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिव कुमार की हालत बिगड़ने पर उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है तथा परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire