Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
Raipur City News : रायपुर एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति के आगमन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, यात्रियों को 2 घंटे पहले पहुंचने की सलाह...
किसी भी असुविधा से बचने के लिए अपनी फ्लाइट के समय से कम से कम 2 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचें।

Raipur City News : रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 25 और 26 अक्टूबर 2024 को प्रस्तावित दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, माना पर यातायात और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। हवाई यात्रियों से अनुरोध है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए अपनी फ्लाइट के समय से कम से कम 2 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचें।
Raipur City News : 25 अक्टूबर 2024 को विशेष सुरक्षा व्यवस्था-
राष्ट्रपति का विशेष विमान 25 अक्टूबर को सुबह 11 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर आगमन करेगा, और इसी दौरान 10 से 12.30 बजे तक एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस समयावधि में एयरपोर्ट आने-जाने वाले सभी यात्रियों से अनुरोध है कि वे 2 घंटे पहले पहुंचें और पार्किंग के लिए पुराने टर्मिनल की ओर व्यवस्था की गई है।
Raipur City News : 25 अक्टूबर को आने वाली उड़ानें
इंडिगो 6E 6797 चेन्नई-रायपुर सुबह 10:15 बजे
इंडिगो 6E 6467 हैदराबाद-रायपुर सुबह 10:50 बजे
इंडिगो 6E 7302 भोपाल-रायपुर सुबह 11:25 बजे
Raipur City News : 25 अक्टूबर को जाने वाली उड़ानें
इंडिगो 6E 6895 रायपुर-पूणे सुबह 11:00 बजे
इंडिगो 6E 473 रायपुर-हैदराबाद सुबह 11:20 बजे
इंडिगो 6E 7302 रायपुर-प्रयागराज दोपहर 12:00 बजे
इंडिगो 6E 0406 रायपुर-बैंगलोर दोपहर 12:30 बजे
Raipur City News : 26 अक्टूबर 2024 को शाम 5 से रात 7 बजे तक विशेष सुरक्षा व्यवस्था-
राष्ट्रपति 26 अक्टूबर को संध्या 4.30 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी। इस दौरान शाम 5 से 7 बजे तक एयरपोर्ट पर विशेष सुरक्षा प्रबंध किए जाएंगे। यात्रियों से अनुरोध है कि वे फ्लाइट के निर्धारित समय से 2 घंटे पूर्व एयरपोर्ट पहुंचें। पार्किंग की सुविधा पुराने टर्मिनल की ओर रहेगी।
Raipur City News : 26 अक्टूबर को आने वाली उड़ानें
इंडिगो 6E 2723 मुंबई-रायपुर शाम 5:05 बजे
इंडिगो 6E 7795 जगदलपुर-रायपुर शाम 5:25 बजे
इंडिगो 6E 417 कोलकाता-रायपुर शाम 6:00 बजे
इंडिगो 6E 813 इंदौर-रायपुर शाम 6:15 बजे
इंडिगो 6E 2092/262P दिल्ली-रायपुर शाम 6:20 बजे
Raipur City News : 26 अक्टूबर को जाने वाली उड़ानें
इंडिगो 6E 5191 रायपुर-मुंबई शाम 5:35 बजे
इंडिगो 6E 7795 रायपुर-दिल्ली शाम 5:55 बजे
इंडिगो 6E 801 रायपुर-कोलकाता शाम 6:30 बजे
इंडिगो 6E 885 रायपुर-गोवा शाम 6:45 बजे
इंडिगो 6E 2362 रायपुर-दिल्ली शाम 7:00 बजे
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


