Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : थायरोकेयर पैथोलॉजी लैब का शुभारंभ, व्यापारियों को कम दरों पर मिलेगी जांच सुविधा

इसके अलावा, घर पहुंच जांच सेवा भी प्रदान की जाएगी, जिससे स्थानीय निवासियों को और अधिक सुविधा मिलेगी।

Raipur City News : थायरोकेयर पैथोलॉजी लैब का शुभारंभ, व्यापारियों को कम दरों पर मिलेगी जांच सुविधा
X

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के अवंती विहार मुख्य मार्ग पर थायरोकेयर पैथोलॉजी लैब का भव्य उद्घाटन रविवार को अवंती विहार व्यापारी संघ के अध्यक्ष राजकुमार राठी द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर लैब के संचालक दीपक और सौरभ अग्रवाल ने बताया कि लैब में सभी प्रकार की पैथोलॉजी जांच सुविधाएं व्यापारियों के लिए रियायती दरों पर उपलब्ध होंगी। इसके अलावा, घर पहुंच जांच सेवा भी प्रदान की जाएगी, जिससे स्थानीय निवासियों को और अधिक सुविधा मिलेगी।

Raipur City News : अवंती विहार व्यापारी संघ के अध्यक्ष राजकुमार राठी ने कहा कि इस लैब के शुरू होने से अवंती विहार और आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को स्वास्थ्य जांच की सुविधा आसानी से और किफायती दरों पर उपलब्ध होगी। उन्होंने इस पहल को क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया, जो स्वास्थ्य सेवाओं को और सुलभ बनाएगा। उद्घाटन समारोह में व्यापारी संघ के महामंत्री किशोरचंद्र नायक, उपाध्यक्ष सुब्रत घोष, संरक्षक संतोष श्रीवास्तव, भाजपा नेता विकास मिश्रा, अजय पणिकर, राधेश्याम शर्मा, बिंदिया अग्रवाल सहित कई गणमान्य नागरिक और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire