Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
Raipur City News : छत्तीसगढ़ में टैक्स-फ्री हुई द साबरमती रिपोर्ट, सीएम विष्णुदेव साय ने की घोषणा...
- Rohit banchhor
- 19 Nov, 2024
अपनी गहरी और संवेदनशील कहानी के कारण यह फिल्म पहले ही चर्चा का विषय बन चुकी है।
Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने गोधरा कांड पर आधारित बहुचर्चित फिल्म द साबरमती रिपोर्ट को राज्य में टैक्स-फ्री करने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस निर्णय की घोषणा करते हुए कहा कि यह फिल्म इतिहास के एक गंभीर और दर्दनाक सत्य को उजागर करने का सराहनीय प्रयास है।
Raipur City News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह फिल्म उन भयावह सच्चाइयों को सामने लाती है जिन्हें स्वार्थपूर्ण उद्देश्यों के चलते छुपाया गया। इतिहास हमें सबक देता है और भविष्य निर्माण का मार्गदर्शन करता है। ऐसी फिल्मों को समाज तक पहुंचाना जरूरी है, ताकि लोग इतिहास से सीख सकें। फिल्म को टैक्स-फ्री करने का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अधिक से अधिक लोग इसे देखें और उस दर्दनाक घटना से जुड़े तथ्यों को समझें।
Raipur City News : गोधरा कांड पर आधारित है फिल्म-
द साबरमती रिपोर्ट की कहानी 27 फरवरी 2002 को गुजरात के गोधरा रेलवे स्टेशन पर हुए साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन अग्निकांड पर आधारित है। यह घटना भारत के इतिहास में एक काले अध्याय के रूप में दर्ज है, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया था। फिल्म में दिखाया गया है कि उस दिन क्या हुआ था, जब साबरमती एक्सप्रेस की बोगियां आग में जल रही थीं। यह घटना आज भी रहस्य और विवादों से घिरी हुई है, क्योंकि इससे जुड़े कई तथ्य कभी खुलकर सामने नहीं आए।
Raipur City News : विक्रांत मैसी पत्रकार के रूप में-
फिल्म में विक्रांत मैसी एक पत्रकार की भूमिका निभा रहे हैं, जो गोधरा कांड की परतें खोलने की कोशिश करता है। उनके साथ राशि खन्ना और रिद्धी डोगरा अहम भूमिकाओं में नजर आ रही हैं। फिल्म का निर्देशन धीरज सरना ने किया है, जबकि प्रोडक्शन का काम शोभा कपूर, एकता कपूर, अमूल वी मोहन, और अंशुल मोहन ने संभाला है।
Raipur City News : 15 नवंबर को हुई रिलीज-
फिल्म 15 नवंबर 2024 को रिलीज हुई और इसे दर्शकों और समीक्षकों से सराहना मिल रही है। अपनी गहरी और संवेदनशील कहानी के कारण यह फिल्म पहले ही चर्चा का विषय बन चुकी है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन की प्रांतीय महासभा में गूंजी ‘प्रथम नियुक्ति से पेंशन’ की मांग, विधायक पुरंदर मिश्रा ने सरकार तक मुद्दा पहुंचाने का दिया भरोसा
- 2. Share Market: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव: शुरुआती तेजी के बाद गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद
- 3. DC vs GT IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, गुजरात टाइटंस की पहले बल्लेबाजी, गिल की प्लेइंग 11 में वापसी, जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट और मौसम की डिटेल्स
- 4. CG News : ACB-EOW की ट्रैप कार्रवाई से मचा हड़कंप, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

