Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : मीडियाकर्मी आवासीय परिसर में श्री राम शिव हनुमान मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न...

मंदिर समिति ने भविष्य में और भी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है, जिससे समाज के सभी वर्गों को जोड़ा जा सके।

Raipur City News : मीडियाकर्मी आवासीय परिसर में श्री राम शिव हनुमान मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न...
X

Raipur City News : रायपुर। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर मीडियाकर्मी आवासीय परिसर, सोनडोंगरी में श्री राम शिव हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवनिर्मित मंदिर में राम दरबार, शिवलिंग और हनुमान जी की मूर्तियों को श्रद्धालुओं की उपस्थिति में स्थापित किया गया।

Raipur City News : कार्यक्रम के संयोजक व मीडियाकर्मी आवासीय परिसर के अध्यक्ष मदन लाल बघेल ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मुख्य अतिथि रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू और नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नवनिर्मित मंदिर का रिबन काटकर उद्घाटन किया।

Raipur City News : सुबह 10 बजे से पूजा एवं अभिषेक का कार्यक्रम शुरू हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान राम, शिवलिंग और हनुमान जी की मूर्तियों का अभिषेक किया। शाम 6 बजे आरती एवं भजन संध्या के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

Raipur City News : कार्यक्रम को गरिमा प्रदान करने के लिए प्रेस क्लब रायपुर के अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर, संयुक्त सचिव अरविंद सोनवानी, कार्यकारिणी सदस्य सुधीर तम्बोली, पीएन लकी और अनेक पत्रकारों सहित कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे।

Raipur City News : यह समारोह न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक था, बल्कि सामाजिक एकता और सद्भाव का भी संदेश देता है। नवनिर्मित मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक शांति और ऊर्जा का केंद्र बन गया है। मंदिर समिति ने भविष्य में और भी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है, जिससे समाज के सभी वर्गों को जोड़ा जा सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire