Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : टैरो कार्ड रीडर आरती बलदवा पहुंच रही रायपुर, सही निर्णय लेने व जीवन यात्रा में आगे बढ़ने में मिलेगी सहायता

इसके अलावा, सहेली ज्वैलर्स की ओर से उपस्थित लोगों के लिए कई आकर्षक उपहार भी वितरित किए जाएंगे।

Raipur City News : टैरो कार्ड रीडर आरती बलदवा पहुंच रही रायपुर, सही निर्णय लेने व जीवन यात्रा में आगे बढ़ने में मिलेगी सहायता
X

Raipur City News : रायपुर। तेलंगाना के हैदराबाद की जानी-मानी टैरो कार्ड रीडर आरती बलदवा 25 मार्च को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच रही हैं। इस दौरान वह सदर बाजार स्थित सहेली ज्वैलर्स में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक शहरवासियों से मुलाकात करेंगी और अपने व्यापक अनुभव को साझा करेंगी। आरती बलदवा इस आयोजन में सटीक और सार्थक टैरो रीडिंग के माध्यम से लोगों को उनके जीवन में स्पष्टता और दिशा प्रदान करने पर ध्यान देंगी।

Raipur City News : उनकी रीडिंग का उद्देश्य व्यक्तियों को सही निर्णय लेने और जीवन की यात्रा में आगे बढ़ने में सहायता करना है। यह कार्यक्रम उन लोगों के लिए खास होगा जो अपने जीवन में मार्गदर्शन और प्रेरणा की तलाश में हैं। इस आयोजन में शामिल होने के लिए पहले से रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है।

Raipur City News : रजिस्ट्रेशन के लिए अनिता खंडेलवाल, सविता गुप्ता और कविता राठी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यक्रम को और रोचक बनाने के लिए तंबोला गेम का आयोजन भी किया जाएगा। इसके अलावा, सहेली ज्वैलर्स की ओर से उपस्थित लोगों के लिए कई आकर्षक उपहार भी वितरित किए जाएंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire