Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : बैडमिंटन कोर्ट में खिलाड़ी की संदिग्ध मौत, हार्ट अटैक की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस अन्य खिलाड़ियों और कोच से भी पूछताछ कर रही है ताकि घटना की पूरी परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।

Raipur City News : बैडमिंटन कोर्ट में खिलाड़ी की संदिग्ध मौत, हार्ट अटैक की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
X

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के सप्रे शाला जिला बैडमिंटन कोर्ट में शुक्रवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बैडमिंटन एकेडमी में डेमो के लिए पहुंचे 35 वर्षीय खिलाड़ी हिमांशु श्रीवास्तव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हार्ट अटैक को मौत का कारण माना जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

Raipur City News : बता दें कि हिमांशु श्रीवास्तव भिलाई सेक्टर-04 का निवासी था और अपनी पत्नी के साथ रायपुर में रह रहा था। वह शुक्रवार सुबह 8 से 9 बजे के बीच सप्रे बैडमिंटन एकेडमी में बैच में शामिल होने के लिए डेमो देने पहुंचा था। कोर्ट पर मौजूद अन्य खिलाड़ियों ने उसकी खेलने की इच्छा को स्वीकार किया और वह कुछ देर तक बैडमिंटन खेलता रहा। खेल के बाद वह थककर कोर्ट के बाहर बैठ गया, तभी अचानक वह जमीन पर गिर पड़ा। आनन-फानन में अन्य खिलाड़ियों ने उसे तत्काल डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Raipur City News : कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि हिमांशु की मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हिमांशु सुबह करीब 8.30 बजे खेलने के बाद कोर्ट के किनारे बैठा था। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ गई और वह अचानक गिर गया। घटना ने बैडमिंटन एकेडमी में मौजूद सभी खिलाड़ियों को स्तब्ध कर दिया। पुलिस अन्य खिलाड़ियों और कोच से भी पूछताछ कर रही है ताकि घटना की पूरी परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire