Create your Account
Raipur City News : सूर्यकांत राठौर बने रायपुर नगर निगम के नए सभापति, भाजपा ने सर्वसम्मति से किया नामांकन
- Rohit banchhor
- 07 Mar, 2025
एमआईसी और जोन के लिए आगामी दिनों में बैठक कर अन्य पदों के लिए नाम तय किए जाएंगे।
Raipur City News : रायपुर। रायपुर नगर निगम के सभापति पद के लिए भाजपा ने अपने वरिष्ठ पार्षद सूर्यकांत राठौर का नाम सर्वसम्मति से तय कर लिया है। एकात्म परिसर में हुई भाजपा पार्षद दल की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक के बाद सभी भाजपा पार्षद नगर निगम मुख्यालय पहुंचे, जहां सभापति चुनाव की प्रक्रिया पूरी होगी।
Raipur City News : रायपुर नगर निगम में भाजपा को इस बार पूर्ण बहुमत मिला है। कुल 70 पार्षदों में से भाजपा के 60, कांग्रेस के 7 और 3 निर्दलीय पार्षद जीते हैं। हालांकि, एक निर्दलीय पार्षद ने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है, जिससे भाजपा के पास अब 61 पार्षद हैं। इसके अलावा अन्य निर्दलीय पार्षदों का भी भाजपा की ओर झुकाव देखा जा रहा है। ऐसे में सूर्यकांत राठौर के निर्विरोध सभापति चुने जाने की संभावना है।
Raipur City News : सभापति चुनाव के पर्यवेक्षक धरम लाल कौशिक ने बताया कि भाजपा पार्षद दल की बैठक में सर्वसम्मति से सूर्यकांत राठौर का नाम सभापति पद के लिए तय किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद एमआईसी और जोन के लिए आगामी दिनों में बैठक कर अन्य पदों के लिए नाम तय किए जाएंगे।
Related Posts
More News:
- 1. IND vs ENG 1st T20 : भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला, रवि बिश्नोई-वरुण चक्रवर्ती की वापसी
- 2. MP Accident : तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, मासूम की मौत, माता-पिता घायल
- 3. CG News : डायल-112 पर कॉल करने के बाद कुएं में कूदा स्कूल सफाईकर्मी, मौत से फैली सनसनी
- 4. CG News: छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य कानून पर रोक लगाने की याचिका हाई कोर्ट से खारिज
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

