Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
Raipur City News : सेंट्रल जेल में नए जज का औचक निरीक्षण, कैदियों को विधिक सहायता और चिकित्सा सुविधा के निर्देश...
Raipur City News : रायपुर। रायपुर के नवपदस्थ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलराम प्रसाद वर्मा ने रायपुर सेंट्रल जेल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जेल परिसर, पुरुष और महिला सेल, बैरकों की साफ-सफाई और कैदियों को प्रदान किए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद उन्होंने जेल की व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया।
Raipur City News : न्यायाधीश वर्मा ने जेल में स्थापित लीगल एड क्लिनिक की कार्यशैली का भी निरीक्षण किया। उन्होंने लीगल एड डिफेन्स काउंसिल और न्यायमित्र (पीएलवी) से चर्चा की और उन्हें निर्देश दिया कि जेल में हर कैदी को विधिक सहायता सुनिश्चित की जाए। न्यायाधीश ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी बंदी बिना वकील या विधिक प्रतिनिधि के न रहे।
Raipur City News : निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जेल परिसर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन भी किया। इस शिविर में कैदियों को लीगल एड क्लिनिक की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने कैदियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया और उनकी व्यक्तिगत समस्याओं को सुनकर समाधान का आश्वासन दिया।
Raipur City News : जेल अस्पताल का निरीक्षण-
न्यायाधीश वर्मा ने जेल अस्पताल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों से मुलाकात कर भर्ती मरीजों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देशित किया कि कैदियों को मरीज के रूप में मानवीय दृष्टिकोण से उचित चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाए।
Raipur City News : मानवता का संदेश-
न्यायाधीश वर्मा ने जेल प्रशासन और चिकित्सकों को यह संदेश दिया कि कैदियों के साथ केवल अपराधियों के रूप में नहीं, बल्कि इंसान के रूप में व्यवहार किया जाए। उन्होंने कैदियों की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए प्रयासरत रहने पर जोर दिया।
Related Posts
More News:
- 1. UP Accident : कानपुर में आंधी-तूफान का कहर : ऑटो पर गिरा बरगद, 2 की मौत, एक की हालत नाजुक
- 2. Big Accident : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कुएं में गिरी, एक ही परिवार के 6 बच्चों समेत 9 की मौत
- 3. CG Crime : कार से एमपी लेकर जा रहा 1.22 करोड़ का गांजा जब्त, आरोपी गिरफ्तार
- 4. CG Census 2026 : छत्तीसगढ़ में जनगणना की तैयारी तेज, 1 मई से घर-घर पहुंचेगा सर्वे दल, शुरू हुई मकानों की नंबरिंग
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

