Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : सरोना शराब दुकान के सुपरवाइजर ने किया लाखों रुपए का गोलमाल, आबकारी अधिकारी ने कराई एफआईआर दर्ज...

ये पूरा मामला रायपुर के सरोना शराब दुकान से जुड़ा हुआ है,

Raipur City News : सरोना शराब दुकान के सुपरवाइजर ने किया लाखों रुपए का गोलमाल, आबकारी अधिकारी ने कराई एफआईआर दर्ज...
X
Raipur City News : रायपुर। रायपुर आबकारी विभाग इन दिनों किसी भी अनियमितता को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है। यही वजह है कि विभाग इन दिनों ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रहा है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग की प्रभारी अधिकारी जेबा खान की तत्परता से बड़े हेर-फेर का पर्दाफाश हुआ है। दरअसल, ये पूरा मामला रायपुर के सरोना शराब दुकान से जुड़ा हुआ है, जहाँ के सुपरवाइजर सोनू साहू के द्वारा लाखों रुपए की हेरा-फेरा की वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि समय रहते प्रभारी अधिकारी को इसकी भनक लग गई और उन्होंने तुरंत पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कर सुपरवाइजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। वहीं पुलिस आरोपी की पतासाजी के साथ जांच में जुट गई है।


Raipur City News : बता दें कि विदेशी मदिरा दुकान सरोना मार्ग के सुपरवाइजर सोनू साहू द्वारा लगभग 27 लाख का हेर फेर किया गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। इधर, जैसे ही इस बात की जानकारी वृत प्रभारी आबकारी अधिकारी जेबा खान को लगी, उन्होंने तुरंत मामले पर एक्शन लिया और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। आबकारी अधिकारी को मामले का पता चलते ही उन्होंने इस संबंध में पतासाजी की। सुपरवाइजर को लगातार फोन लगाकर संपर्क साधने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी का नम्बर स्विच ऑफ होने की वजह से संपर्क नहीं हो सका।



Raipur City News : इसके बाद सोनू को तलाशने के लिए आबकारी अधिकारी ने अपने टीम के साथ आरोपी के घर पर दबिश दी, जहाँ आरोपी नहीं मिला। इस दौरान घरवालों से पूछताछ में बताया गया कि आरोपी 2 दिन से घर मे नहीं आया। तब अधिकारी ने बिक्री राशि को जमा कराने के लिए परिवार से आग्रह किया, लेकिन उल्टा सोनू के परिवार वालो ने आबकारी अधिकारी पर परेशान करने का आरोप लगाकर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire