Create your Account
Raipur City News : KTU में अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई, 8 छात्रों को छात्रावास से निष्कासित
- Rohit banchhor
- 04 Jun, 2025
निष्कासित छात्रों में एमबीए, बीएससी, और बीएजेएमसी विभागों के विद्यार्थी शामिल हैं।
Raipur City News : रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर में 31 मई 2025 की रात छात्रावास परिसर में शराब सेवन और छात्राओं के साथ गाली-गलौच की घटना के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। विश्वविद्यालय ने 8 छात्रों को तत्काल प्रभाव से छात्रावास से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई विश्वविद्यालय की छात्रावास नियमावली के खंड 02 और 03 के उल्लंघन के तहत की गई है। निष्कासित छात्रों में एमबीए, बीएससी, और बीएजेएमसी विभागों के विद्यार्थी शामिल हैं।

घटना का विवरण-
31 मई की रात विश्वविद्यालय के छात्रावास में कुछ छात्रों ने शराब का सेवन किया और छात्राओं के साथ गाली-गलौच और अश्लील व्यवहार किया। इस घटना से छात्रावास में रहने वाली छात्राओं में आक्रोश फैल गया। छात्राओं ने तुरंत विश्वविद्यालय प्रशासन को शिकायत दर्ज की, जिसके बाद जांच शुरू हुई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और कुलपति के आदेशानुसार 8 छात्रों को निष्कासित कर दिया।
निष्कासित किए गए छात्रों के नाम और विभाग इस प्रकार हैं:
अंकित वर्मा - MBA HRD (VI सेमेस्टर)
नवीन बघेल - B.Sc (I सेमेस्टर)
सतीश ध्रुव - BAJMC (IV सेमेस्टर)
अजय साहू - BAJMC (II सेमेस्टर)
अंशुल प्रकाश - B.Sc E.M. (IV सेमेस्टर)
सुमन यादव - MBA (IV सेमेस्टर)
शुभम - MBA HRD (IV सेमेस्टर)
Related Posts
More News:
- 1. share-market-3-july:लगातार तीसरे दिन बाजार में रौनक, मुनाफावसूली के बावजूद सेंसेक्स 261 अंक उछला, IT और रियल्टी शेयरों में हरियाली, जानें निफ्टी का हाल
- 2. UK: उत्तराखंड में लागू हुई वीबी-जी राम जी योजना, अब साल में 125 दिन मिलेगा रोजगार, 48 रुपये बढ़ी दैनिक मजदूरी
- 3. IND vs ENG 1st T20 : भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला, रवि बिश्नोई-वरुण चक्रवर्ती की वापसी
- 4. Jr. NTR New Movie : जूनियर एनटीआर की नई फिल्म का पोस्टर जारी, पौराणिक कथा और एक्शन का होगा तड़का
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

