Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : आवारा कुत्ते का आतंक, 8 साल की बच्ची पर हमला, युवक ने बहादुरी से बचाई जान...

इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो घटना के खतरनाक पहलू को उजागर करता है।

Raipur City News : आवारा कुत्ते का आतंक, 8 साल की बच्ची पर हमला, युवक ने बहादुरी से बचाई जान...
X

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के जोन-2 इलाके में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना हुई, जब एक आवारा कुत्ते ने 8 साल की बच्ची पर हमला कर दिया। कुत्ता अचानक बच्ची की ओर दौड़ते हुए झपटने की कोशिश करता है, लेकिन पास खड़े एक युवक ने उसे बहादुरी से बचा लिया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो घटना के खतरनाक पहलू को उजागर करता है।

Raipur City News : बता दें कि सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए इस फुटेज में देखा जा सकता है कि बच्ची सड़क किनारे खेल रही थी, तभी एक आवारा कुत्ता दौड़ते हुए उसके पास पहुंचता है और उसे पकड़ने की कोशिश करता है। बच्ची डर के मारे चीखती है और कुत्ता उसे झपटने लगता है। उसी समय पास खड़े एक युवक ने दौड़कर कुत्ते को भगाया और बच्ची को उसकी चंगुल से बचा लिया।

Raipur City News : इस घटना के बाद इलाके के निवासियों में डर और चिंता का माहौल है। स्थानीय निवासी कह रहे हैं कि आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, और इसका सीधा असर बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर पड़ रहा है। इलाके के लोग नगर निगम और प्रशासन से जल्द ही इस समस्या का समाधान करने की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसे हमलों से बचा जा सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire