Raipur City News : 7 जुलाई को रायपुर पहुंचेंगे कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर, ढोल-नगाड़ों के साथ होगा भव्य स्वागत
अंतरराष्ट्रीय कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर 7 जुलाई को राजधानी रायपुर पहुंचेंगे।

Raipur City News : रायपुर। अंतरराष्ट्रीय कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर 7 जुलाई को राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर शहर में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि माना विमानतल पर शाम 4 बजे उनके स्वागत के लिए भव्य आयोजन किया जाएगा, जहां ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक स्वागत के साथ उनका अभिनंदन किया जाएगा।
फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता और श्रद्धालु माना विमानतल पर उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद देवकीनंदन ठाकुर वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर पहुंचकर प्रभु श्रीराम के दर्शन करेंगे और फिर कथा स्थल के लिए रवाना होंगे। आयोजकों के अनुसार, श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन रायपुर के बुढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में 8 जुलाई से 14 जुलाई तक किया जाएगा।
सात दिवसीय कथा के दौरान देवकीनंदन ठाकुर श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत की कथा का रसपान कराएंगे। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। देवकीनंदन ठाकुर के स्वागत और कथा आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए इंडोर स्टेडियम में एक बैठक भी आयोजित की गई।
बैठक में प्रमुख रूप से शिवरतन गुप्ता, राजकुमार राठी,अशोक गुप्ता,सरल मोदी,रेखा साहू, कृतिका जैन, संजय चौधरी,राजीव अवस्थी,नवीन लोढ़ा, विनोद पहुआ, दीपक गुप्ता,आलोक पांडे,सुब्रत घोष,नवरतन माहेश्वरी,शिबू शुक्ला, रोशनी मिश्रा, सीमा सिंह निशा,योगेश प्रजापति, राजेंद्र पारख,संजय यादव सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।


