Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : रायपुर में आंधी-तूफान का कहर, नमस्ते चौक का शेड ढहा, शिवमहापुराण कथा पंडाल तहस-नहस, देखें वीडियो...

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय पंडाल में कई लोग मौजूद थे और अचानक गिरने से अफरा-तफरी मच गई।

Raipur City News : रायपुर में आंधी-तूफान का कहर, नमस्ते चौक का शेड ढहा, शिवमहापुराण कथा पंडाल तहस-नहस, देखें वीडियो...
X

Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुरुवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली, जिसने शहर को भयंकर आंधी-तूफान और बारिश की चपेट में ला दिया। तेज हवाओं और मूसलधार बारिश ने जहां गर्मी से राहत दी, वहीं कई इलाकों में तबाही भी मचाई। नमस्ते चौक पर बना शेड उखड़ गया, जबकि कोटा के डीएन टावर के पास एक बड़ा हादसा हुआ, जहां शिवमहापुराण कथा का पंडाल पूरी तरह तहस-नहस हो गया। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है।

Raipur City News : बता दें कि दोपहर बाद शुरू हुई तेज आंधी ने शहर के कई हिस्सों में कहर बरपाया। नमस्ते चौक पर बना शेड तेज हवाओं के झोंकों में उखड़कर सड़क पर गिर गया, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। उधर, कोटा के डीएन टावर के पास शिवमहापुराण कथा के लिए बनाया गया भव्य पंडाल आंधी की चपेट में आकर धराशायी हो गया। पंडाल में मौजूद टेंट, साउंड सिस्टम और अन्य सामान बिखर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय पंडाल में कई लोग मौजूद थे और अचानक गिरने से अफरा-तफरी मच गई।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire