Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : एसएसपी संतोष सिंह ने जनरल परेड में ली सलामी, वर्दी साफ नहीं रखने वाले आरक्षकों को लगाई फटकार...

निरीक्षण के दौरान आठ अधिकारी कर्मचारियों को उनके अच्छी वेशभूषा के लिए ईनाम दिया गया

Raipur City News : एसएसपी संतोष सिंह ने जनरल परेड में ली सलामी, वर्दी साफ नहीं रखने वाले आरक्षकों को लगाई फटकार...
X
Raipur City News : रायपुर। आज शुक्रवार को रक्षित केंद्र के परेड ग्राउंड में एसएसपी संतोष सिंह ने जनरल परेड में सलामी ली। परेड में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, दौलत पोर्ते, ममता देवांगन एवं सभी नगर पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी तथा थानों से बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित हुए।


Raipur City News : निरीक्षण के दौरान आठ अधिकारी कर्मचारियों को उनके अच्छी वेशभूषा के लिए ईनाम दिया गया तथा कुछ आरक्षक को गणवेष गंदा पाये जाने से उसे सजा दिया गया। इस दौरान पुलिस के अधिकारी और जवानों ने शस्त्र ड्रिल, ट्रैफिक ड्रिल और अन्य अभ्यास किया। इसके साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने परेड के दौरान कई को ईनाम और कुछ को सजा दिया गया।


Raipur City News : ज्ञात हो कि शुक्रवार को तड़के सुबह पुलिस बल में अनुशासन बनाए रखने के लिए रक्षित केंद्र के परेड ग्राउंड में जनरल परेड का आयोजन किया जाता है। आज परेड के बाद तनाव प्रबंध की कार्यशाला रखी गई।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire