Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : स्पीकर डॉ. रमन का बड़ा ऐलान- अगला शीत सत्र नए विधानसभा भवन में, सरकारी जमीन पर कब्जे का मुद्दा उठा...

इसके साथ ही सरकार दूसरा अनुपूरक बजट भी पेश करेगी।

Raipur City News : स्पीकर डॉ. रमन का बड़ा ऐलान- अगला शीत सत्र नए विधानसभा भवन में, सरकारी जमीन पर कब्जे का मुद्दा उठा...
X

Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीत सत्र सोमवार को विधिवत शुरू हुआ। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ बस्तर दौरे पर रहने के कारण उनकी गैरमौजूदगी में सत्र की शुरुआत स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने की। सत्र के पहले दिन कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हुई, जिसमें अगले चार बैठकों में पांच विधेयकों को पेश करने की योजना बनाई गई। इसके साथ ही सरकार दूसरा अनुपूरक बजट भी पेश करेगी।

Raipur City News : स्पीकर डॉ. रमन ने शीत सत्र को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह मौजूदा विधानसभा भवन में आखिरी शीत सत्र है। अगले शीत सत्र का आयोजन नवा रायपुर के नए विधानसभा भवन में होगा। उन्होंने बताया कि इस साल छत्तीसगढ़ विधानसभा को 25 साल पूरे होंगे, जिसके तहत विशेष आयोजन किए जाएंगे। इस अवसर पर विधानसभा में शुक्रवार और शनिवार को छात्रों के लिए विशेष अवलोकन सत्र आयोजित किए जाएंगे। डॉ. रमन ने यह भी बताया कि आगामी बजट सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को विधानसभा में आमंत्रित करने की योजना बनाई जा रही है।

Raipur City News : सत्र की शुरुआत में, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने दिवंगत नेताओं गोपाल व्यास और नंदाराम सोरी को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि इन नेताओं का राज्य की राजनीति और समाज में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसके बाद प्रश्नकाल में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने बिलासपुर में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों का मामला उठाया। विधायक धरमजीत सिंह ने भी इस पर अराजकता का आरोप लगाया।

Raipur City News : इस पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने जवाब दिया कि 2021 से 2024 के बीच सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे की 563 शिकायतें दर्ज की गई हैं। इन सभी मामलों की जांच जारी है और अधिकांश मामलों में संबंधित जिले के कलेक्टर भी जांच में शामिल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पिछली सरकार के दौरान गलत तरीके से आवंटित किए गए सरकारी जमीनों के पट्टों की भी जांच की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire