Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
Raipur City News : ईडी केस में सौम्या चौरसिया जेल भेजी गईं, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक रिमांड मंजूर की
कोर्ट ने सौम्या चौरसिया को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया है।

Raipur City News : रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के तहत पूर्व अधिकारी सौम्या चौरसिया को शुक्रवार को विशेष न्यायालय में पेश किया गया। ईडी की तीन दिन की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद दोनों पक्षों की दलीलें सुनते हुए कोर्ट ने सौम्या चौरसिया को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया है।
गौरतलब है कि ईडी ने 17 दिसंबर को सौम्या चौरसिया को दूसरी बार गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया था। रिमांड अवधि के दौरान उनसे मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलों में पूछताछ की गई।
आज विशेष अदालत में पेशी के दौरान ईडी और बचाव पक्ष की दलीलें सुनी गईं, जिसके बाद न्यायालय ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला सुनाया। फिलहाल सौम्या चौरसिया को 14 दिनों तक जेल में रहना होगा।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


