Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : सेजबहार में कल से 30 दिसंबर तक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा, यातायात व्यवस्था में बदलाव...

भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस ने कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं।

Raipur City News : सेजबहार में कल से 30 दिसंबर तक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा, यातायात व्यवस्था में बदलाव...
X

Raipur City News : रायपुर। सेजबहार में शिव महापुराण कथा का आयोजन 24 दिसंबर से 30 दिसंबर 2024 तक किया जा रहा है, जिसमें प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा भाग लेंगे। यह कथा रोजाना दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक होगी, और अनुमानित रूप से हर दिन दो लाख से अधिक लोग इसमें भाग लेने के लिए आएंगे। भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस ने कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं।

Raipur City News : भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मार्ग परिवर्तन-

भारी वाहनों का आवागमन संतोषीनगर चौक से भरेंगाभाठा चौक तक सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा, पुराने धमतरी रोड से भखारा होकर रायपुर जाने वाले चार पहिया वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। भखारा से सेजबहार मार्ग- जीडी गोयनका स्कूल के सामने डायवर्सन रहेगा। संतोषी नगर से सेजबहार मार्ग- कौशल्या (कमल) विहार चौक पर डायवर्सन रहेगा।

पार्किंग व्यवस्था-

कथा स्थल के पास पार्किंग की कमी को ध्यान में रखते हुए 1-2 किलोमीटर के दायरे में 8 पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं, जहां 50,000 से ज्यादा गाड़ियां पार्क की जा सकेंगी। इससे श्रोताओं को जाम से बचने के लिए उन्हें एक-डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना होगा। संतोषी नगर की ओर से आने वाले वाहन- बालाजी विहार, हाई स्कूल, अविनाश सिटी कालोनी में पार्क होंगे। खिलौरा, छछानपैरी, खोरपा, मुजगहन से आने वाले वाहन- इंजीनियरिंग कॉलेज मैदान, हाउसिंग बोर्ड कालोनी और मुजगहन गौठान में पार्क होंगे।

Raipur City News : यातायात पुलिस की अपील-

टिकरापारा से सेजबहार होकर रोज औसतन 1 लाख गाड़ियां गुजरती हैं, इसलिए सुबह और शाम को भीड़ बढ़ने पर जाम लग सकता है। इसलिए यात्री अन्य वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। रायपुर-धमतरी मार्ग पर आवागमन करने वाले माना-अभनपुर-कुरूद मार्ग से यात्रा करें ताकि असुविधा से बच सकें।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire