Raipur City News : बाल संप्रेक्षण गृह में सनसनीखेज वारदात, बम के साथ धमकी भरा लेटर फेंका, आरोपी गिरफ्तार...
पुलिस का कहना है कि विवेचना के बाद यह गिरफ्तारी की गई और मामले की गहन जांच जारी है।

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के माना स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में 9 अप्रैल की रात एक चौंकाने वाली घटना ने हड़कंप मचा दिया। अज्ञात व्यक्ति ने संप्रेक्षण गृह के परिसर में बम के साथ एक धमकी भरा पत्र फेंका, जिसमें लिखा था, मेरे भाई को परेशान कर रहे हो, ठीक नहीं होगा! माना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आकाश विश्वकर्मा 19 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है।
Raipur City News : पुलिस के अनुसार, आकाश ने फटाखा दुकान से खरीदा गया बम संप्रेक्षण गृह के अंदर फेंका था, लेकिन सौभाग्यवश बम फटा नहीं, जिसके कारण कोई बड़ा हादसा टल गया। जांच में सामने आया कि आकाश का भाई बाल संप्रेक्षण गृह में बंद है और वह अक्सर उससे मिलने जाता था।
Raipur City News : पुलिस को शक है कि इस दौरान आकाश को पता चला कि स्टाफ उसके भाई को किसी बात को लेकर परेशान कर रहा है, जिसके चलते उसने यह खतरनाक कदम उठाया। माना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 326(G) और 351(4) के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि विवेचना के बाद यह गिरफ्तारी की गई और मामले की गहन जांच जारी है।


