Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : नर्सरी में युवक की मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, परिजनों ने लगाई हत्या और तंत्र-मंत्र का आरोप...

फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।

Raipur City News : नर्सरी में युवक की मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, परिजनों ने लगाई हत्या और तंत्र-मंत्र का आरोप...
X

Raipur City News : रायपुर। राजधानी के सेजबाहर थाना क्षेत्र स्थित नर्सरी में एक युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के पास से पूजा सामग्री जैसे लाल कपड़ा, नींबू, दीया और अगरबत्ती मिली है। जिससे परिजन और ग्रामीण इस मामले को तंत्र-मंत्र और हत्या से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, डॉक्टरों ने युवक की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है, लेकिन पुलिस जांच के बाद ही सही कारणों का खुलासा होगा।

Raipur City News : बता दें कि यह घटना सेजबाहर इलाके के संकरी गांव स्थित सरकारी नर्सरी की है, जहां शुक्रवार को 36 वर्षीय नरेंद्र कुमार साहू की लाश मिली। मृतक पेशे से फोटोग्राफर था। घटना की सूचना मिलते ही सेजबाहर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पास पूजा सामग्री मिलने से स्थानीय लोग इसे तंत्र-मंत्र से जुड़ा मामला मान रहे हैं, जबकि शरीर पर चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।

Raipur City News : मृतक के परिजनों ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर वायरल किया है, जिसमें मृतक की बहन ने भाई की हत्या की आशंका जताई है और समाज, शासन, प्रशासन से आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि युवक की हत्या किसी साजिश के तहत की गई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire