Create your Account
Raipur City News : रायपुर के श्मशान में फैली सनसनी, अस्थि-संग्रह के दौरान मिला अधूरा शव, सिर गायब होने से उठे कई सवाल
Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र स्थित जरवाय श्मशान घाट में एक रहस्यमयी घटना ने शहर को हैरान कर दिया। अंतिम संस्कार के अगले दिन अस्थि-संग्रह के लिए पहुंचे परिजनों ने जब चिता स्थल देखा, तो वहां शव का सिर गायब होने का दावा किया। इस अजीब घटनाक्रम के बाद परिवार में आक्रोश और दहशत फैल गई।
जानकारी के अनुसार, जरवाय निवासी शेखर यादव का विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया गया था। परंपरा के अनुसार अगले दिन परिजन अस्थियां लेने पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि चिता स्थल पर शव का सिर नहीं मिला, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। परिवार का कहना है कि चिता के आसपास नींबू, सिंदूर और अन्य संदिग्ध सामग्री बिखरी मिली, जिन्हें आमतौर पर तांत्रिक क्रियाओं से जोड़कर देखा जाता है।
इस वजह से परिजन किसी शरारती तत्व या तांत्रिक गतिविधि की आशंका जता रहे हैं। हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी संभावना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना को और उलझा दिया श्मशान परिसर में खड़ी एक लावारिस बाइक ने। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बाइक किसकी है और कब से वहां खड़ी है, इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है।
सूचना मिलते ही कबीर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और श्मशान घाट का बारीकी से निरीक्षण किया। आसपास से साक्ष्य जुटाए गए हैं और कर्मचारियों व स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : पूर्व गृह मंत्री के बेटे की फिर बढ़ी मुश्किलें, एक और केस दर्ज, नशे में पुलिस से अभद्रता का आरोप
- 2. Chhattisgarh DR Hike: छत्तीसगढ़ के पेंशनरों के लिए बड़ी राहत! जल्द मिलेगा 3% डीआर
- 3. Online Fraud : मैट्रिमोनी ऐप पर शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी, कानपुर से आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल
- 4. Raipur City News : दो विदेशी युवतियां गिरफ्तार, देह व्यापार से जुड़े संभावित नेटवर्क की जांच
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

