Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur City News : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने की घोषणा, तोमर बंधुओं की सूचना देने वाले को मिलेगा 5,000 रुपये का इनाम...

इन फरार आरोपियों की सटीक सूचना देने वाले को 5,000 रुपये का नगद इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले की पहचान को गोपनीय रखा जाएगा।

Raipur City News : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने की घोषणा, तोमर बंधुओं की सूचना देने वाले को मिलेगा 5,000 रुपये का इनाम...
X

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं में वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर, की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने घोषणा की है कि इन फरार आरोपियों की सटीक सूचना देने वाले को 5,000 रुपये का नगद इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले की पहचान को गोपनीय रखा जाएगा।

पुलिस के अनुसार, तोमर बंधुओं के खिलाफ थाना पुरानी बस्ती में भारतीय दंड संहिता की धारा 308(2), 111(1) और छत्तीसगढ़ ऋणियों संरक्षण अधिनियम की धारा 04 के तहत मामला दर्ज है। दोनों भाई 5 जून 2025 से फरार हैं और पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिला है। रायपुर पुलिस ने तोमर बंधुओं की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष जांच टीम गठित की है, जो उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

वीरेंद्र तोमर की पत्नी शुभ्रा तोमर और कुछ अन्य रिश्तेदार पहले से ही संगठित अपराध की धाराओं में दर्ज एफआईआर के तहत जेल में हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, तोमर बंधुओं पर रायपुर के विभिन्न थानों में सूदखोरी, धमकी, ब्लैकमेलिंग, मारपीट, और गोलीबारी जैसे गंभीर अपराधों के कई मामले दर्ज हैं।

रोहित तोमर, जो ‘गोल्डमैन’ के नाम से कुख्यात है, के खिलाफ 19 से ज्यादा मामले दर्ज हैं, जबकि वीरेंद्र तोमर पर चाकूबाजी और हत्या के प्रयास जैसे संगीन आरोप हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी के पास तोमर बंधुओं के बारे में कोई जानकारी हो, तो वह तुरंत पुलिस से संपर्क करें।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire