Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

रायपुर सिटी न्यूज: साइंस कॉलेज हटेगी चौपाटी, आमानाका ओवरब्रिज के नीचे होगी शिफ्ट, विधायक राजेश मूणत की मेहनत रंग लाई

Raipur City News: रायपुर शहर के साइंस कॉलेज मैदान के पास स्थित चौपाटी को बंद कर अब इसे आमानाका ओवरब्रिज के नीचे शिफ्ट किया

रायपुर सिटी न्यूज: साइंस कॉलेज हटेगी चौपाटी, आमानाका ओवरब्रिज के नीचे होगी शिफ्ट, विधायक राजेश मूणत की मेहनत रंग लाई
X

रायपुर। Raipur City News: रायपुर शहर के साइंस कॉलेज मैदान के पास स्थित चौपाटी को बंद कर अब इसे आमानाका ओवरब्रिज के नीचे शिफ्ट किया जा रहा है। विधायक पूर्व मंत्री राजेश मूणत की मेहनत रंग लाई। बता दें कि भाजपा नेता और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने इसका विरोध किया था और इसे लेकर आंदोलन भी किया था।

Raipur City News: रायपुर स्मार्ट सिटी ने चौपाटी का ठेका लेने वाली एजेंसी को निर्देश दिया है कि दुकानों को नई जगह पर स्थानांतरित किया जाए। सोमवार को कुछ दुकानों को पहले ही स्थानांतरित किया जा चुका है, जबकि बाकी दुकानों की शिफ्टिंग की तैयारी चल रही है। यह फैसला हाई कोर्ट के आदेश के बाद लिया गया है।

Raipur City News: बता दें कि हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान ट्रैफिक, बच्चों की सुरक्षा और पढ़ाई के माहौल को ध्यान में रखते हुए साइंस कॉलेज चौपाटी को शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया है। आमानाका वेंडिंग जोन को नई जगह के रूप में चुना गया है। यहां पर चौपाटी जैसी ही सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है।

Raipur City News: हालांकि वेंडरों का कहना है कि उन्हें शिफ्टिंग के लिए बहुत कम समय दिया गया है। नई जगह पर बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। अधिकारियों ने सोमवार तक का अल्टीमेटम दिया था, और कुछ दुकानों को पहले ही स्थानांतरित कर दिया गया है।


Raipur City News: वेंडरों को चेतावनी दी गई है कि वे समय पर न शिफ्ट होने पर निगम जबरन स्थानांतरित कर देगा। वेंडरों की मांग है कि पहले सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। नगर निगम ने इस पर जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire