Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : रायपुर में गौ मांस आचार बिक्री का खुलासा, प्रशासन ने शुरू की जांच

इस घटना के सामने आते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग सक्रिय हो गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Raipur City News : रायपुर में गौ मांस आचार बिक्री का खुलासा, प्रशासन ने शुरू की जांच
X

Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गौ मांस के आचार की बिक्री का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह खुलासा गौ सेवकों ने किया, जिन्होंने तेलीबांधा तालाब के पास स्थित एक दुकान में ‘बीफ़ करी’ के नाम पर डब्बा बंद गौ मांस बेचे जाने की सूचना दी। इस घटना के सामने आते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग सक्रिय हो गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Raipur City News : बता दें कि रायपुर के तेलीबांधा तालाब के पास ‘नॉर्थ ईस्ट फूड कार्ट’ नामक दुकान में यह मांस बेचा जा रहा था। गौ सेवकों ने जब इस दुकान की जांच की, तो वहां ‘बीफ़ करी’ के डिब्बे पाए गए, जिसमें कथित रूप से गौ मांस का आचार बेचा जा रहा था। इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आया और मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई।

Raipur City News : गौ सेवकों की शिकायत के बाद रायपुर पुलिस और प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। अधिकारियों का कहना है कि दुकानदार के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी और अगर दुकान से गौ मांस की बिक्री की पुष्टि होती है, तो सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire