Top
Begin typing your search above and press enter to search.

रायपुर सिटी न्यूज: धर्म परिवर्तन को लेकर मोवा के मितान विहार में बवाल, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात, 3 आरोपी गिरफ्तार

Raipur City News: राजधानी रायपुर के मोवा स्थित मितान विहार कालोनी में रविवार को धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। दरअसल, मितान विहार के एक मकान में लंबे समय से प्रार्थना और क्लास की आड़ में

रायपुर सिटी न्यूज: धर्म परिवर्तन को लेकर मोवा के मितान विहार में बवाल, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात, 3 आरोपी गिरफ्तार
X

रायपुर। Raipur City News: राजधानी रायपुर के मोवा स्थित मितान विहार कालोनी में रविवार को धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। दरअसल, मितान विहार के एक मकान में लंबे समय से प्रार्थना और क्लास की आड़ में धर्म परिवर्तन कराए जाने की सूचना हिंदू संगठन बजरंग दल को मिली थी।

Raipur City News: धर्म परिवर्तन की सूचना के बाद आज सुबह हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मकान के बाहर पहुंचकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही पंडरी थाना पुलिस, सिटी एएसपी, सीएसपी और साथ थाना प्रभारी समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और स्थिति पर नियंत्रण पाया।

Raipur City News: पुलिस ने मकान के भीतर मौजूद सभी व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकालकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, मामले में 5 पुरुषों के अलावा कई महिलाएं, युवती और एक नाबालिग भी शामिल थे। पंडरी थाना पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर लिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire