Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur City News : सड़क सुरक्षा को नया आयाम, मुख्यमंत्री साय ने 48 वाहनों को दिखाई हरी झंडी...

इन नए वाहनों की तैनाती से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों के उल्लंघन पर त्वरित कार्रवाई में मदद मिलेगी।

Raipur City News : सड़क सुरक्षा को नया आयाम, मुख्यमंत्री साय ने 48 वाहनों को दिखाई हरी झंडी...
X

Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में सड़क परिवहन को सुरक्षित और सुगम बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय से परिवहन विभाग के उड़नदस्ता दल के लिए 48 नई गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत करना राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इन नए वाहनों की तैनाती से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों के उल्लंघन पर त्वरित कार्रवाई में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ये नए वाहन परिवहन उड़नदस्ता दल को सशक्त बनाएंगे, जिससे वे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तेजी से कार्रवाई कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि यह पहल सड़क दुर्घटनाओं को कम करने, सुरक्षा मानकों को लागू करने और यातायात व्यवस्था में अनुशासन बनाए रखने में मील का पत्थर साबित होगी। खासकर, दूरदराज के क्षेत्रों में परिवहन दस्ते की निगरानी और पहुंच सुनिश्चित करने में इन वाहनों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। मुख्यमंत्री ने आमजन से हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की।

उन्होंने जोर देकर कहा कि जनभागीदारी के बिना सुरक्षित और संवेदनशील सड़क परिवेश का निर्माण संभव नहीं है। उन्होंने नागरिकों से एक-दूसरे के जीवन की रक्षा के लिए जिम्मेदार और संयमित व्यवहार अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, सचिव सह परिवहन आयुक्त एस. प्रकाश, अपर परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर सहित परिवहन विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire