Raipur City News : राइस मिलर्स की हड़ताल समाप्त, सरकार और मिलर्स के बीच बनी सहमति, धान उठाव की प्रक्रिया शुरू...
इस मुलाकात के बाद मिलर्स को सरकार से उनके मुद्दों को लेकर सकारात्मक आश्वासन मिला, जिसके बाद उन्होंने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की।

Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में राइस मिलर्स की हड़ताल अब समाप्त हो गई है। राज्य सरकार और राइस मिलर्स के बीच समझौता होने के बाद राइस मिलर्स ने हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया है। आज राइस मिलर्स के प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और अन्य शासकीय अधिकारियों से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद मिलर्स को सरकार से उनके मुद्दों को लेकर सकारात्मक आश्वासन मिला, जिसके बाद उन्होंने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की।
Raipur City News : बता दें कि उपमुख्यमंत्री अरुण साव और अन्य मंत्रियों के साथ हुई बैठक में राइस मिलर्स की सभी प्रमुख मांगों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ भी समय-समय पर मिलर्स के प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं साझा की थी, और राज्य सरकार ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया। मिलर्स ने सरकार द्वारा की गई सहमति को लेकर संतुष्टि व्यक्त करते हुए भविष्य में राइस मिलर्स के मामलों को लेकर एक संभागीय टीम गठित करने की बात कही, जो शासन से नियमित रूप से मिलकर समस्याओं का समाधान करेगी।
Raipur City News : राइस मिलर्स ने स्पष्ट किया कि वे किसानों के हित में सरकार के साथ हैं और वे शासन द्वारा खरीदी गई धान की मीलिंग करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। मिलर्स ने कहा कि प्रदेश में कुछ स्वार्थी समूहों द्वारा भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन अब सरकार के साथ हुई सहमति के बाद वह भ्रम समाप्त हो गया है।
Raipur City News : ध्यान देने योग्य है कि मिलर्स की हड़ताल के कारण धान उठाव की प्रक्रिया रुकी हुई थी, लेकिन अब हड़ताल समाप्त होने के बाद धान उठाव फिर से शुरू हो गया है। मिलर्स ने इस बात की पुष्टि की कि वे प्रदेश की जनता के हित में काम करने के लिए तैयार हैं और सभी मिलर्स अब काम पर लौट आए हैं।


