Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : एनएसयूआई में फेरबदल, 61 पदाधिकारियों को संगठन से निकाला, 16 को कारण बताओ नोटिस जारी...

यह कार्रवाई NSUI की संगठनात्मक सक्रियता को बढ़ाने और कार्यकर्ताओं में जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Raipur City News : एनएसयूआई में फेरबदल, 61 पदाधिकारियों को संगठन से निकाला, 16 को कारण बताओ नोटिस जारी...
X

Raipur City News : रायपुर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) रायपुर ने संगठन की गरिमा और अनुशासन को कायम रखने के लिए कड़ा कदम उठाया है। जिलाध्यक्ष शांतनु झा ने आज आदेश जारी कर 61 निष्क्रिय और अनुशासनहीन पदाधिकारियों को सभी पदों से हटा दिया, जबकि 16 अन्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यह कार्रवाई NSUI की संगठनात्मक सक्रियता को बढ़ाने और कार्यकर्ताओं में जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Raipur City News : जिलाध्यक्ष शांतनु झा ने बताया कि 9 अप्रैल को NSUI का स्थापना दिवस मनाया गया था, जिसके लिए सभी पदाधिकारियों को समय पर सूचना दी गई थी। इसके बावजूद कई कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उदासीन रवैया अपनाया और कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया। संगठन की गतिविधियों से लंबे समय से दूरी बनाए रखने वाले सदस्यों पर यह अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।

Raipur City News : शांतनु झा ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई पूरी तरह से संगठन की गरिमा, अनुशासन और सक्रियता को ध्यान में रखकर की गई है। “यह न तो व्यक्तिगत है और न ही भावनात्मक। कुछ पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से हटाया गया है, जबकि कुछ को अंतिम मौका देते हुए नोटिस जारी किया गया है।

देखें लिस्ट-



Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire