Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : रील वालों की रील: पिस्टल वाले बादशाह की कराहने की वजह, जानें पूरी कहानी...

कान पकड़ कर कह रहे हैं गुनाह करना पाप है पुलिस हमारा बाप है।

Raipur City News : रील वालों की रील: पिस्टल वाले बादशाह की कराहने की वजह, जानें पूरी कहानी...
X

Raipur City News : रायपुर। रील वालों की रील आजकल राजधानी पुलिस बखूबी तैयार कर रही है। शेखी बघारने के चक्कर में अक्सर रसूखदारों के नवाबजादे असलहों के साथ खुद की रील बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डालते हैं। उसके बाद शहर में अपना रौब ग़ालिब करते हैं। ऐसे ही रील वालों की रील अब पुलिस बनाकर जारी कर रही है। मसलन इन साहब को देखिए पहले तो पिस्टल के साथ रील बनाकर खुद को शहर का बादशाह बताया और अब इस हालत में माफ़ी मांग रहे हैं। कान पकड़ कर कह रहे हैं गुनाह करना पाप है पुलिस हमारा बाप है।

Raipur City News : बता दें कि इंटरनेट मीडिया में खुद को शहर के बादशाह बताने वाली रील बनाकर इंस्टाग्राम सहित अन्य इंटरनेट मीडिया में जो पोस्ट कर रहे हैं। इससे लोगों में भय का माहौल न बने, इसके लिए पुलिस भी अब बदमाशों की पतासाजी कर उन्हें पकड़कर उनकी रील बनाकर पोस्ट कर रही है। एसएसपी के अनुसार, साइबर सेल की विशेष शाखा इंटरनेट मीडिया में खुद को डॉन और बादशाह साबित करने वाले बदमाशों पर निगरानी रखने का काम कर रही है। बदमाशों की आईपी एड्रेस के माध्यम से पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।

Raipur City News : 40 से ज्यादा अकाउंट ब्लॉक कराए गए-

गलत तरीके से रील बनाकर पोस्ट करने वाले बदमाशों के अब तक 35 से ज्यादा अकाउंट को ब्लाक कराया गया है। इनमें कई नाबालिग बदमाश हैं, जिनके पुलिस ने अकाउंट ब्लॉक किए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से कई बदमाश डरने लगे हैं।

Raipur City News : बदमाशों ने खुद ही किए अकाउंट बंद-

रील बनाने वाले साथियों के हश्र देख इंटरनेट मीडिया में एक्टिव रहने वाले बदमाश सहम गए हैं। कार्रवाई से बचने दो दर्जन से ज्यादा बदमाशों द्वारा अपने इंटरनेट अकाउंट बंद किए जाने की जानकारी पुलिस को मिली है।जिन बदमाशों ने इंटरनेट मीडिया में ऊलजुलूल पोस्ट किया है, ऐसे बदमाशों का पुलिस उनके नाई से बाल कटवाकर अपने इंटरनेट मीडिया में पोस्ट करने का काम कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से बदमाश डर गए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire