Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : पहली ही बारिश में डूबा रायपुर, सड़क से स्टेशन तक पानी-पानी, नगर निगम और विकास कार्यों की खुली पोल

नगर निगम के प्री-मानसून दावों से लेकर अमृत भारत स्टेशन योजना तक, पहली बारिश ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Raipur City News : पहली ही बारिश में डूबा रायपुर, सड़क से स्टेशन तक पानी-पानी, नगर निगम और विकास कार्यों की खुली पोल
X

Raipur City News : रायपुर। मानसून की पहली तेज बारिश ने राजधानी रायपुर की तैयारियों की हकीकत सामने ला दी है। शहर की सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं, कई कॉलोनियों में नाले का गंदा पानी घरों तक पहुंच गया और करोड़ों रुपये के विकास कार्य भी पानी की पहली परीक्षा में फेल होते नजर आए। नगर निगम के प्री-मानसून दावों से लेकर अमृत भारत स्टेशन योजना तक, पहली बारिश ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

सबसे गंभीर स्थिति मोवा स्थित आदर्श नगर की रही, जहां उफनते नाले के कारण पूरी कॉलोनी जलमग्न हो गई। घरों में गंदा पानी घुसने से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सड़क और नाले के बीच का फर्क मिट गया, जिससे रहवासी जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वर्षों से नाले पर अतिक्रमण होता रहा, लेकिन नगर निगम ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। पहले 7 से 8 फीट चौड़ा नाला अब कई जगह सिकुड़कर महज 4 से 5 फीट रह गया है। समय पर सफाई नहीं होने से बारिश का पानी निकलने की बजाय कॉलोनी में भर गया।


बारिश के दौरान तेज बहाव का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक व्यक्ति की साइकिल नाले में बह गई। हालांकि बड़ा हादसा टल गया, लेकिन रहवासियों का कहना है कि यदि जल्द स्थायी समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में गंभीर दुर्घटना हो सकती है। लोगों ने नाले से अतिक्रमण हटाने, व्यापक सफाई अभियान चलाने और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की मांग की है।

उधर, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किए जा रहे रायपुर रेलवे स्टेशन की भी पहली बारिश में पोल खुल गई। प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर शेड से बारिश का पानी सीधे अंदर गिरता रहा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन परिसर में भी पानी भर गया, जिससे चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire