Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : रायपुर पुलिस ने गणेशोत्सव और ईद पर्व के मद्देनजर निकाला फ्लैग मार्च, देखें वीडियो...

फ्लैग मार्च के तहत दो प्रमुख रूट्स पर पुलिस बल की तैनाती की गई,

Raipur City News : रायपुर पुलिस ने गणेशोत्सव और ईद पर्व के मद्देनजर निकाला फ्लैग मार्च, देखें वीडियो...
X
Raipur City News : रायपुर। आगामी त्यौहारों के मद्देनजर, रायपुर पुलिस ने आज शहर के विभिन्न स्थानों पर फ्लैग मार्च निकाला। इस फ्लैग मार्च का आयोजन गणेशोत्सव, गणेश विसर्जन/झांकी और ईद पर्व को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए किया गया।


Raipur City News : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात ओ.पी. शर्मा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी देवेन्द्र पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम डी.आर. पोर्ते, और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयों के नेतृत्व में यह मार्च आयोजित किया गया।

Raipur City News : फ्लैग मार्च के तहत दो प्रमुख रूट्स पर पुलिस बल की तैनाती की गई, जिनमें सैकड़ों पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

Raipur City News : पुलिस लाईन से शुरू होकर धमतरी गेट, कालीबाड़ी चौक, मालवीय रोड, जयस्तंभ चौक, शारदा चौक, तात्यापारा चौक, बढ़ई पारा, रामसागर पारा, राठौर चौक, तेलघानी नाका, अग्रसेन चौक, आमापारा चौक, लाखेनगर चौक, पुरानीबस्ती थाना के सामने बुढेश्वर चौक, कैलाशपुरी ढाल, मठपारा बजरंग चौक, शीतला मंदिर चौक, नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर तिराहा, भाठागांव चौक, रिंग रोड 01, संजय नगर बकरा मार्केट, संजय नगर मार्ग, संजय नगर झण्डा चौक, टिकरापारा थाना तिराहा सिद्धार्थ चौक, पुलिस लाईन पिछला गेट, कालीबाड़ी चौक, टीआई चौक, कोतवाली चौक, छोटापारा फायर ब्रिगेड चौक, महिला थाना चौक, आर.आई. गेट, और पुलिस लाईन।

Raipur City News : उसके बाद पुलिस लाईन से रवाना होकर धमतरी गेट, कालीबाड़ी चौक, मालवीय रोड, जयस्तंभ चौक, मौदहापारा के.के. रोड, फाफाडीह चौक, स्टेशन चौक, तेलघानी नाका, रामनगर, पहाड़ी चौक गुढ़ियारी, गुढ़ियारी पड़ाव मारूति मंगलम भवन, शिवानंद नगर तिराहा, पैराडाईज होटल डी.आर.एम ऑफिस, वाल्टेयर लाइन, पीली बिल्डिंग मंडी गेट, कपड़ा मार्केट तिराहा, एक्सप्रेस-वे ब्रिज के पहले लेफ्ट टर्न, गुरू गोविंद सिंह नगर, ताजनगर, नुरानी चौक, केनाल रोड, पंडरी केनाल चौक, भारत माता चौक, आनंद नगर चौक, पंचशील नगर चौक, कटोरा तालाब चौक, पीडब्ल्यूडी चौक, आर.आई. गेट, और पुलिस लाईन वापस।

Raipur City News : पुलिस ने यह सुनिश्चित किया कि सभी प्रमुख स्थानों पर तैनाती हो और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर किया जा सके। फ्लैग मार्च से नागरिकों में सुरक्षा का एहसास बढ़ा है और त्योहारों के दौरान शांति बनाए रखने में मदद मिलेगी।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire