Raipur City News : रायपुर नगर निगम जोन अध्यक्ष चुनाव, 8 जोन में निर्विरोध जीते ये नेता...
नाम वापसी का समय समाप्त होने के बाद इन अभ्यर्थियों को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया गया।

Raipur City News : रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर में गुरुवार 3 अप्रैल 2025 को जोन क्रमांक 1, 4, 5, 6, 7, 8, 9 और 10 की वार्ड समितियों के अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन संपन्न हुआ। यह प्रक्रिया नगर निगम आयुक्त विश्वदीप द्वारा नियुक्त निर्वाचन सह पीठासीन अधिकारी और जोन कमिश्नरों की देखरेख में जोन कार्यालयों में आयोजित की गई। नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने और उनकी जांच के बाद सभी जोन में एकमात्र अभ्यर्थी के नामांकन वैध पाए गए। नाम वापसी का समय समाप्त होने के बाद इन अभ्यर्थियों को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया गया।
Raipur City News : निर्वाचित जोन अध्यक्षों की सूची-
जोन 1 में गज्जू साहू
जोन 4 में मुरली शर्मा
जोन 5 में अम्बर अग्रवाल
जोन 6 में बद्री प्रसाद गुप्ता
जोन 7 में श्वेता विश्वकर्मा
जोन 8 में प्रीतम सिंह ठाकुर
जोन 9 में गोपेश साहू
जोन 10 में सचिन बी. मेघानी
Raipur City News : निर्वाचन प्रक्रिया और सम्मान-
निर्वाचन के दौरान सभी जोन में नामांकन की संवीक्षा के बाद एकमात्र उम्मीदवार होने के कारण किसी भी जोन में मतदान की जरूरत नहीं पड़ी। निर्विरोध निर्वाचन के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्षों को प्रमाणपत्र सौंपे गए। इस अवसर पर महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, सभी एमआईसी सदस्य, पूर्व सभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा, पूर्व पार्षद ओंकार बैस, नवनिर्वाचित पार्षदगण, जोन कमिश्नर, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। नवनिर्वाचित अध्यक्षों का फूलमालाओं और बुके से स्वागत किया गया, साथ ही उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।


