Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : रायपुर नगर निगम टैक्स वसूली में लक्ष्य से पीछे, बकायादारों पर दो दिन बाद होगी सख्त कार्रवाई...

आगामी माह में निगम की यह कार्रवाई मैदान में दिखाई देगी, जिसका उद्देश्य राजस्व वसूली को लक्ष्य तक पहुंचाना और वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करना है।

Raipur City News : रायपुर नगर निगम टैक्स वसूली में लक्ष्य से पीछे, बकायादारों पर दो दिन बाद होगी सख्त कार्रवाई...
X

Raipur City News : रायपुर। रायपुर नगर निगम टैक्स वसूली में अपने निर्धारित लक्ष्य से पीछे चल रहा है। निगम के अपर आयुक्त यूएस अग्रवाल ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष के लिए 325 करोड़ रुपये का राजस्व वसूली लक्ष्य रखा गया था, लेकिन अब तक केवल 294 करोड़ रुपये ही वसूले जा सके हैं। पिछले वित्तीय वर्ष में 280 करोड़ रुपये की वसूली हुई थी और इस बार 14 करोड़ रुपये अधिक वसूले गए हैं। फिर भी, निगम लक्ष्य से 31 करोड़ रुपये पीछे है।

Raipur City News : नगरीय प्रशासन विभाग ने नगरीय निकाय चुनाव के कारण प्रभावित टैक्स वसूली के लिए एक माह का अतिरिक्त समय दिया था, जिसमें 6 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली हो चुकी है। अग्रवाल ने बताया कि टैक्स जमा करने के लिए अब केवल दो दिन का समय बचा है। इसके बाद बड़े बकायादारों पर सख्त कार्रवाई शुरू की जाएगी। कई नोटिस जारी करने के बावजूद कुछ डिफॉल्टरों ने टैक्स जमा नहीं किया, जिसके चलते निगम अब कठोर कदम उठाने को तैयार है।

Raipur City News : सुरक्षा से बचें, समय पर टैक्स जमा करें-

अपर आयुक्त ने बताया कि वित्तीय वर्ष के दौरान टैक्स जमा करने पर विभिन्न श्रेणियों में छूट दी जाती है, लेकिन वर्ष समाप्त होने के बाद सरचार्ज के साथ टैक्स वसूला जाता है, जिससे करदाताओं को नुकसान होता है। कई वर्षों से टैक्स न चुकाने वाले बकायादारों पर निगम अब संपत्ति सील करने और अन्य कानूनी कार्रवाइयों जैसे कदम उठाएगा। निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे बचे हुए दो दिनों में टैक्स जमा कर लें ताकि अतिरिक्त सरचार्ज और कार्रवाई से बचा जा सके। आगामी माह में निगम की यह कार्रवाई मैदान में दिखाई देगी, जिसका उद्देश्य राजस्व वसूली को लक्ष्य तक पहुंचाना और वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करना है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire