Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News: बारिश से रायपुर-दुर्ग मार्ग प्रभावित, चंदनीडीह नाला उफान पर, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया अलर्ट, इन मार्गों पर डायवर्सन लागू

Raipur City News: रायपुर। राजधानी रायपुर और दुर्ग जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई है। इसे देखते हुए रायपुर कमिश्नरी ट्रैफिक पुलिस और दुर्ग पुलिस ने संयुक्त रूप से ट्रैफिक अलर्ट जारी

Raipur City News: बारिश से रायपुर-दुर्ग मार्ग प्रभावित, चंदनीडीह नाला उफान पर, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया अलर्ट, इन मार्गों पर डायवर्सन लागू
X

Raipur City News: रायपुर। राजधानी रायपुर और दुर्ग जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई है। इसे देखते हुए रायपुर कमिश्नरी ट्रैफिक पुलिस और दुर्ग पुलिस ने संयुक्त रूप से ट्रैफिक अलर्ट जारी करते हुए वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।

Raipur City News: रायपुर ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, अत्यधिक वर्षा के कारण चंदनीडीह मार्ग से रायपुर आने वाले रास्ते पर नाले का पानी उफान पर है। साथ ही मार्ग पर मौजूद कुछ तकनीकी कारणों के चलते यातायात प्रभावित हो गया है, जिससे जाम और वाहनों की धीमी आवाजाही की स्थिति बनी हुई है।

Raipur City News: पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए यथासंभव वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। यदि इस मार्ग से यात्रा करना आवश्यक हो, तो अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें ताकि अनावश्यक विलंब और असुविधा से बचा जा सके। साथ ही वर्षा के दौरान वाहन नियंत्रित गति से चलाने और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

Raipur City News: उधर, दुर्ग पुलिस ने भी चंदनडीह पुल और सिरसा गेट पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण यातायात डायवर्सन लागू किया है। पुलिस के अनुसार, इन मार्गों पर आवाजाही प्रतिबंधित होने से विभिन्न दिशाओं से रायपुर जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट निर्धारित किए गए हैं।

Raipur City News: डायवर्सन व्यवस्था इस प्रकार रहेगी

Raipur City News: राजनांदगांव से रायपुर जाने वाले वाहन

अंजोरा बाईपास → पुलगांव चौक → अंडा → रिसामा → गाड़ाडीह → मर्रा → जामगांव (एम) → मोतीपुर → अमलेश्वर → रायपुर। Raipur City News: बालोद से रायपुर जाने वाले वाहन अंडा → रिसामा → गाड़ाडीह → मर्रा → जामगांव (एम) → मोतीपुर → अमलेश्वर → रायपुर।

Raipur City News: ट्रांसपोर्ट नगर, भिलाई अथवा नेशनल हाईवे से रायपुर जाने वाले वाहन

अहिरवारा मोड़ → कुम्हारी → मुरमुंडा चौक → कोचेबंद → मलपुरी कला → भालेसर → कंडरका चौक → पथरीडी → उरला → बिरगांव → रायपुर।

Raipur City News: भिलाई एवं भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों के वाहन

उतई → सेलूद → फूंडा → मोतीपुर मार्ग का उपयोग कर सकते हैं।

पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित दूरी बनाए रखें तथा मौसम और यातायात की स्थिति को ध्यान में रखते हुए ही यात्रा करें।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire