Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : रायपुर के 25 मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, 11 दुकान से नारकोटिक्स दवाइयाँ बरामद...

छापेमारी के दौरान 11 मेडिकल स्टोर्स पर नारकोटिक्स दवाइयाँ पाई गईं, जिनके पास विक्रय दस्तावेज नहीं थे।

Raipur City News : रायपुर के 25 मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, 11 दुकान से नारकोटिक्स दवाइयाँ बरामद...
X

Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध नशीली दवाइयों के व्यापार पर नियंत्रण बनाने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन और पुलिस विभाग ने मिलकर रायपुर जिले के 25 मेडिकल स्टोर्स पर सघन छापेमारी की। इस कार्यवाही के तहत 11 मेडिकल स्टोर्स से अवैध रूप से नशीली दवाइयाँ बरामद की गई हैं। राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर यह छापेमारी की गई। जाँच कार्यवाही में कुल 12 औषधि निरीक्षक और रायपुर पुलिस के 14 अधिकारी शामिल थे, जिन्होंने 12 टीमों के माध्यम से जांच की। छापेमारी के दौरान 11 मेडिकल स्टोर्स पर नारकोटिक्स दवाइयाँ पाई गईं, जिनके पास विक्रय दस्तावेज नहीं थे।

Raipur City News : इन मेडिकल स्टोर्स से नशीली दवाई बरामद-
सुमित मेडिकल स्टोर्स - पचपेडी नाका, मां भवानी मेडिकल स्टोर्स - गुढियारी, गणपति मेडिकल स्टोर्स - गुढियारी, रॉयल मेडिकल स्टोर्स - मठपुरेना, सतकार मेडिकल स्टोर्स - फाफाडीह, मास्टर मेडिकल स्टोर्स - फाफाडीह, सागर मेडिकल स्टोर्स - बीरगांव, लक्ष्मी मेडिकल स्टोर्स - खरोरा, छाया मेडिकल स्टोर्स - भैसा आरंग, श्रीराम मेडिकल स्टोर्स - कौलाशपुरी टिकरापारा, ऋषि मेडिकल स्टोर्स - संतोषी नगर।

Raipur City News : कानूनी कार्रवाई जारी-
इन मेडिकल स्टोर्स के खिलाफ ड्रग एक्ट के तहत कानूनी कार्यवाही की जा रही है। अन्य मेडिकल स्टोर्स में औषधि नियमावली की अनियमितताएँ पाई गईं हैं, जिन्हें नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire