Raipur City News: धनतेरस से पहले आज पुष्य नक्षत्र, त्योहारी खरीदी करने वालों से बाजार गुलजार, दो दिन में करोड़ों के कारोबार की उम्मीद
Raipur City News: रायपुर। त्योहारी सीजन में धनतेरस से पहले 24 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र गुरुवार को पड़ने के कारण त्योहारी खरीदी करने वालों से रायपुर का बाजार गुलजार हो गया है। पुष्य नक्षत्र में दो दिनों तक शुभ मुहूर्त होने के कारण गुरुवार को दिनभर और शुक्रवार को एक बजे तक खरीदारी होगी। ऐसे में पुष्य नक्षत्र पर दो से ढाई हजार करोड़ के कारोबार का अनुमान है।
गोल बाजार, मालवीय रोड, सदर बाजार में ट्रैफिक जाम के हालात
राजधानी रायपुर के गोलबाजार, मालवीय रोड, सदरबाजार में लोग अपनी-अपनी पसंद की वस्तुओं की जमकर खरीदारी करते दिख रहे हैं। इन जगहों पर बार-बार ट्रैफिक जाम की स्थितियां बन रही हैं। धनतेरस से आज दो दिन के पुष्य नक्षत्र में गुरुवार सुबह दुकानें खुलने के साथ ही
खरीदारी करने वालों की बाजारों में काफी भीड़ थी। हर एक दुकानों में चार से पांच लोग सामान देने में जुटे रहे। एक ग्रुप बाहर निकलता कि दूसरा अपनी बारी आने का इंतजार करता रहता। ऐसा माहौल हर सेक्टर के बाजारों में देखा गया। इसके पीछे की बड़ी वजह ये थी कि सरकारी कर्मचारियों से लेकर प्राइवेट सेक्टरों के संस्थानों में दिवाली पूर्व बोनस मिलने से खरीदारी का उत्साह दोगुना से ज्यादा रहा।

Raipur City News: पुष्य नक्षत्र से ज्यादा सराफा बाजार में रही चमक
सोने-चांदी के भाव में उछाल के बाद भी सराफा बाजार की चमक बरकरार थी। हीरा जडि़त हार से लेकर अंगूठी और चांदी की मूर्तियां लोगों ने खूब पसंद की। भीड़ ऐसी की दिनभर में कई बार सराफा बाजार की सड़क जाम हुई। क्योंकि खरीदारों से दोनों तरफ की दुकानें भरी हुई नजर आईं। सराफा एसोसिएशन ने खरीदारों की भीड़ देकर पुष्य नक्षत्र में जोरदार बिकवाली की उम्मीद जताई है।
थोक और रेडीमेड कपड़ों की जमकर हुई बिकवाली
पंडरी थोक कपड़ा बाजार से लेकर रेडीमेड और शॉपिंग मॉल में काफी उत्साह खरीदारों में देखा गया। मेन पंडरी रोड से लेकर महालक्ष्मी बाजार के पूरे सेक्टर भरे हुए थे। ऐसा ही गोलबाजार और बैजनाथपारा खरीदारों से पूरी तरह से ठसाठस रहे। कपड़ा बाजार संघ के अनुसार जितनी उम्मीद नहीं थी, कहीं उससे अच्छा कारोबार हुआ।
Raipur City News: ऑटोमोबाइल्स और इलेक्ट्रॉनिक्स की अच्छी डिमांड
धनतेरस के शुभ मुहूर्त में बाइक हो कार या फिर बड़े वाहन घर ले जाने के लिए इस बार लोग पुष्य नक्षत्र में बुक करा रहे हैं। इसी तरह इलेक्ट्रॉनिक्स बाजारों में त्योहार की रंगत दोगुनी नजर आई। नई टीवी, फ्रीज से लेकर वाॅशिंग मशीनों की दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की आवाजाही चलती रही। रविभवन के गलियारे नीचे और ऊपर पूरी तरह से पैक रहे।
Raipur City News: पिछले साल धनतेरस अनुमानित कारोबार
आटोमोबाइल्स- 250 करोड़
सराफा- 180 करोड़
कपड़ा-170 करोड़
रियल एस्टेट-150 करोड़
इलेक्ट्राॅनिक्स-130 करोड़
लाइफ स्टाइल- 90 करोड़
मशीनरी, लाइटिंग- 50 करोड़
फर्नीचर-60 करोड़
अन्य- 60 करोड़

