Breaking News
:

Raipur City News: धनतेरस से पहले 24 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र, बाजार में बरसेगा धन, रियल एस्टेट सेक्टर में आकर्षक छूट और त्योहारी ऑफर की धूम

Raipur City News: त्योहारी सीजन में धनतेरस से पहले 24 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र पर बाजार में जमकर धन बरसेगा। इस बार पुष्य नक्षत्र गुरुवार को पड़ने के कारण इसका

Raipur City News: त्योहारी सीजन में धनतेरस से पहले 24 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र पर बाजार में जमकर धन बरसेगा। इस बार पुष्य नक्षत्र गुरुवार को पड़ने के कारण इसका

रायपुर। Raipur City News: त्योहारी सीजन में धनतेरस से पहले 24 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र पर बाजार में जमकर धन बरसेगा। इस बार पुष्य नक्षत्र गुरुवार को पड़ने के कारण इसका और ज्यादा महत्व है, इसलिए कारोबारियों को और ज्यादा कारोबार होने की संभावना है। यही नहीं, पुष्य नक्षत्र में दो दिनों तक शुभ मुहूर्त होने के कारण गुरुवार को दिनभर और शुक्रवार को एक बजे तक खरीदारी होगी। ऐसे में पुष्य नक्षत्र पर दो से ढाई हजार करोड़ के कारोबार का अनुमान है।

Raipur City News: रियल एस्टेट सेक्टर में कारोबार का आंकड़ा हजार करोड़ पहुंचने की उम्मीद

देश के टू टियर थ्री टियर शहरों के साथ राजधानी रायपुर भी रियल एस्टेट सेक्टर बूम की ओर है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार दिवाली के अवसर पर रियल एस्टेट सेक्टर में कारोबार का आंकड़ा हजार करोड़ रुपए से अधिक पहुंचने की संभावना है। किफायती फ्लैट की मांग भी काफी देखी जा रही है, जिनकी कीमत लगभग 25 से 28 लाख रुपए तक है, जबकि लक्जीरियस मकान में भी लोग दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

Raipur City News: रायपुर में आकर्षक छूट और त्योहारी आफर की धूम

रियल एस्टेट क्षेत्र के शीर्ष संगठन क्रेडाई के अनुसार, कोविड-19 वैश्विक महामारी के बाद बढ़ी उपभोक्ता मांग बरकरार है। इसी साल आयोजित क्रेडाई प्रापर्टी एक्सपो के नतीजों से रियल एस्टेट सेक्टर में बूम को लेकर रियल एस्टेट कारोबारी उत्साहित हैं। मध्यभारत के टू टियर थ्री टियर शहरों के साथ राजधानी रायपुर  रियल एस्टेट सेक्टर में तेेजी से विकास कर रहा है।

तेजी से विकसित होता राजधानी रायपुर रियल एस्टेट में निवेश करने वालों की पहली पसंद साबित हो रहा है। इसके अलावा रियल एस्टेट डेवलेपर्स द्वारा त्योहारी सीजन में अपने ग्राहकों को दिए जा रहे आकर्षक छूट और त्योहारी आफर रायपुर में मकान, प्लास्ट खरीदने में ग्राहक अपनी रूचि दिखा रहे हैं।

Raipur City News: रायपुर रियल एस्टेट लगातार पॉजिटिव ग्रोथ की ओर: सुबोध सिंघानिया




सिंघानिया बिल्डकॉन के सीएमडी सुबोध सिंघानिया राजधानी रायपुर रियल एस्टेट में तेजी आने को लेकर उत्साहित हैं। उनका कहना है कि रायपुर तेजी से विकसित होता शहर है और यहां रियल एस्टेट में निवेश करना ग्राहकों के लिए फायदे का सौदा होगा। एम्स, आईआईएम, आईआईटी, इंटरनेशनल एयर कनेक्टिविटी,  इंड्रस्टीयल और एजूकेशन हब और टूरिज्म के रूप में छत्तीसगढ़ देश के नक्शे में तेजी से उभर रहा है।  यही वजह है कि रायपुर रियल एस्टेट लगातार पॉजिटिव ग्रोथ की ओर बढ़ रहा है।

Raipur City News: त्योहारों से पहले रियल एस्टेट सर्च में तेजी

त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ पिछले सात महीनों से सुस्त पड़ी मकानों की ऑनलाइन सर्च फिर से रफ्तार पकड़ने लगी है। बुधवार को ऑनलाइन सर्च के लिए प्रॉपटेक प्लेटफॉर्म हाउसिंग डॉट कॉम के भारतीय रिहायशी सूचकांक पर रीडिंग अगस्त में 99 अंक हो गई, जो दिसंबर 2023 के 105 के बाद सबसे ज्यादा है। इस साल अधिकतर महीनों में यह 90 अंक से कम रही है और सिर्फ जून में रीडिंग 92 थी। पिछले साल अधिकतर महीनों में सूचकांक पर रीडिंग 100 से अधिक थी।




Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us