Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur City News: डाकघरों में बंद हुई बिजली बिल, मोबाइल रिचार्ज जैसी जनसुविधाएं, विभाग ने कैंसिल किया सेवा प्रदाता कंपनी का अनुबंध

Raipur City News: डाकघरों में बंद हुई बिजली बिल, मोबाइल रिचार्ज जैसी जनसुविधाएं, विभाग ने कैंसिल किया सेवा प्रदाता कंपनी का अनुबंध
X

Raipur City News: रायपुर। डाकघरों में बिजली, टेलीफोन बिल, मोबाइल रिचार्ज और अन्य जनसुविधाएं अब उपलब्ध नहीं होंगी। डाक विभाग ने इसके लिए अनुबंधित सेवा प्रदाता कंपनी के साथ अपना करार समाप्त कर दिया है, जो आज से प्रभावी हो गया है।

पूर्व संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने देशभर के डाकघरों में यह सुविधा शुरू की थी, ताकि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भुगतान संबंधी दर्जनभर से अधिक सेवाएं नजदीकी डाकघरों में मिल सकें। इसके लिए डाक विभाग ने कॉमन सर्विस सेंटर के तहत एक विशेष प्रयोजन वाहन बनाकर सेवा प्रदाता के साथ अनुबंध किया था। इन सेवाओं के बदले डाक विभाग को कमीशन प्राप्त होता था।

हालांकि, बीते 5-6 वर्षों में इन सेवाओं से अपेक्षित व्यावसायिक सफलता नहीं मिली। लोग डाकघरों के बजाय मूल एजेंसियों को ही प्राथमिकता देते रहे। यह सुविधा डाक कर्मियों के लिए भी सेवा कम और समस्या ज्यादा साबित हुई। इसे देखते हुए संचार मंत्रालय ने सभी राज्यों के पोस्टमास्टर जनरल को आदेश जारी कर इन सेवाओं को तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्देश दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire