Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur City News: प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की अंतिम तारीख 30 अप्रैल तक बढ़ी, इसके बाद लगेगा 17% सरचार्ज

Raipur City News: रायपुर। नगरीय प्रशासन-विकास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए संपत्ति कर भुगतान की अंतिम तारीख बढ़ाकर अब 30 अप्रैल 2026 कर दी है, जो पहले 31 मार्च थी

Raipur City News: प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की अंतिम तारीख 30 अप्रैल तक बढ़ी, इसके बाद लगेगा 17% सरचार्ज
X

Raipur City News: रायपुर। नगरीय प्रशासन-विकास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए संपत्ति कर भुगतान की अंतिम तारीख बढ़ाकर अब 30 अप्रैल 2026 कर दी है, जो पहले 31 मार्च थी।

Property Tax Deadline, Extended to April 30: विभाग के आदेश के अनुसार सभी नगरीय निकायों को 30 दिनों का अतिरिक्त समय दिया गया है। राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा न होने और अन्य प्रशासनिक कारणों के चलते यह निर्णय लिया गया है। अब 30 अप्रैल तक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के संपत्ति कर जमा कर सकेंगे। इसके बाद भुगतान करने पर 17% सरचार्ज देना होगा।

Raipur Municipal Corporation: 9 करोड़ से ज्यादा की वसूली

30 मार्च को सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक 8,768 संपत्ति करदाताओं ने नगर निगम में 9 करोड़ 58 लाख 61 हजार 442 रुपए जमा किए। आज 31 मार्च को महावीर जयंती के सरकारी अवकाश के बावजूद नगर निगम के सभी जोनों के राजस्व विभाग आम दिनों की तरह खुले रहेंगे, ताकि लोग आखिरी दिन भी अपना टैक्स जमा कर सकें।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire