Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : रायपुर सेंट्रल जेल में कैदी ने की आत्महत्या, प्रशासन में मचा हड़कंप...

आत्महत्या के कारणों को जानने के लिए कैदी के बैरक साथियों और जेल कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।

Raipur City News : रायपुर सेंट्रल जेल में कैदी ने की आत्महत्या, प्रशासन में मचा हड़कंप...
X

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल में शनिवार को एक सनसनीखेज घटना ने जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। हत्या के मामले में सजा काट रहे कैदी ओम प्रकाश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, ओम प्रकाश ने जेल बैरक में फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

Raipur City News : घटना की सूचना मिलते ही जेल अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की पुष्टि हुई है, लेकिन इसके पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। जेल प्रशासन और पुलिस इस मामले की गहन जांच में जुट गए हैं। आत्महत्या के कारणों को जानने के लिए कैदी के बैरक साथियों और जेल कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire