Raipur City News : होली त्योहार से पहले पुलिस की सख्त, 70 से अधिक अपराधियों को किया गया हाजिर, दी गई कड़ी चेतावनी...
क्राइम ब्रांच की टीम ने शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में निवासरत 70 से अधिक चाकूबाजों, हिस्ट्रीशीटरों और अपराधिक तत्वों को हाजिर कर कड़ी समझाईश दी।

Raipur City News : रायपुर। आगामी होली त्योहार के मद्देनजर शहर में सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर क्राइम ब्रांच की टीम ने शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में निवासरत 70 से अधिक चाकूबाजों, हिस्ट्रीशीटरों और अपराधिक तत्वों को हाजिर कर कड़ी समझाईश दी।
Raipur City News : क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक संजय सिंह और एंटी-क्राइम एंड साइबर यूनिट के प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में आयोजित इस कार्रवाई में अपराधियों को त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की हुड़दंगी या उत्पात मचाने से रोकने के लिए चेतावनी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें साफ शब्दों में कहा कि वे किसी भी अपराध में शामिल न हों और न ही अपने साथियों को ऐसा करने दें। साथ ही, उन्हें अपने इलाके में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के निर्देश दिए गए।
Raipur City News : इससे पहले भी पुलिस ने ऐसी कार्रवाई करते हुए अब तक 470 से अधिक अपराधियों को हाजिर कर चेतावनी दी है। पुलिस का मानना है कि त्योहार के दौरान अपराधों पर नकेल कसने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए ऐसी कार्रवाई जरूरी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि होली के दौरान शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी।
Raipur City News : साथ ही, आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इस कार्रवाई के जरिए पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि त्योहार के मौके पर भी कानून का उल्लंघन करने वालों के साथ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।


