Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : कोपायको क्लब में पुलिस की दबिश, मैनेजर हिरासत में...

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है।

Raipur City News : कोपायको क्लब में पुलिस की दबिश, मैनेजर हिरासत में...
X
Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना पुलिस ने कोपायको क्लब में देर रात छापेमारी की। जहां चोरी-छिपे पार्टी चल रही थी। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कई शराब की बोतलें, डीजे और अन्य तकनीकी उपकरण जब्त किए हैं। क्लब के मैनेजर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


Raipur City News : बता दें कि तेलीबांधा पुलिस को एक मुखबिर से सूचना मिली कि कोपायको क्लब में नियमों का उल्लंघन कर चोरी-छिपे पार्टी चल रही है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए क्लब में छापेमारी की। मौके पर पुलिस ने देखा कि बड़ी संख्या में युवक और युवतियां पार्टी कर रहे थे, जबकि क्लब के दरवाजे बंद थे और कोई भी बाहरी व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सकता था।


Raipur City News : पुलिस ने क्लब से शराब की बोतलें, डीजे और अन्य तकनीकी उपकरण जब्त किए हैं। क्लब के अंदर कई संदिग्ध गतिविधियाँ पाई गईं, जिससे पुलिस को आशंका है कि नशे के सामान की आपूर्ति की जा रही थी। क्लब के मैनेजर को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire