Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : होटल में पुलिस की दबिश, 16 संदिग्ध लोगों पर की कार्रवाई...

Raipur City News : रायपुर। आज बुधवार को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को मुखबिर से सूचना मिली कि

Raipur City News : होटल में पुलिस की दबिश, 16 संदिग्ध लोगों पर की कार्रवाई...
X
Raipur City News : रायपुर। आज बुधवार को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को मुखबिर से सूचना मिली कि तेलीबांधा क्षेत्र के मरीन ड्राइव के सामने स्थित शीतल होटल में कुछ संदिग्ध लोग ठहरे हुए हैं, जिनमें अन्य राज्यों के लोग भी शामिल हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, थाना तेलीबांधा और रक्षा टीम की संयुक्त टीम ने होटल पर रेड की।

Raipur City News : रेड के दौरान होटल के विभिन्न कमरों में 5 पुरुष और 11 महिलाएं संदिग्ध अवस्था में पाए गए। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर थाना तेलीबांधा में पूछताछ की, जहां कुछ महिलाओं ने बताया कि वे तेलीबांधा क्षेत्र के बेबीलॉन टॉवर के स्पा में काम करती हैं। हिरासत में ली गई महिलाओं का संबंध दुर्ग, रायगढ़, कोलकाता (पश्चिम बंगाल), हरियाणा और उड़ीसा से है। सभी 16 लोगों के खिलाफ थाना तेलीबांधा में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire